सड़क दुर्घटना में दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत

 सड़क दुर्घटना में दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत

वसई : वसई के अलग-अलग पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत होने की घटना सामने आई है। इस मामले में नायगांव व वालीव पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 304 (अ) व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,रोनी अजित सरकार (25),निवासी-मनवेल पाडा,विरार पूर्व मे रहता था।बताया जा रहा है कि,मुंबई अहमदाबाद महामार्ग रोड से रोनी एक्टिवा मोटरसाइकिल क्र.एमएच 01-बी.वाय 9152 से भाईंदर की ओर जा रहा था,जैसे ही मालाजीपाडा ब्रिज पर पहुँचा तभी तेज रफ्तार व सड़क नियमों की अनदेखी करते हुए अज्ञात वाहन चालक ने उपरोक्त मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मारी। हादसे में रोनी गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण उसकी मौत हो गयी। वालीव पुलिस मौकाए वारदात पर पहुँची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।दूसरी घटना : रविन्द्र जामुन सिंह (40),निवासी-राजावली वसई पूर्व में रहता था। बताया जा रहा है कि,एचपी पेट्रोल पंप,फादरवाड़ी - वसई स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर अज्ञात वाहन चालक ने रविंद्र के ऊपर वाहन चढ़ा दिया,जिससे उसकी मौत हो गयी। नायगांव पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा