16 लाख की नकदी चोरी करने के आरोप में तीन शातिर बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

16 लाख की नकदी चोरी करने के आरोप में तीन शातिर बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

वसई : मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत वालीव पुलिस स्टेशन के अपराध जांच दस्ते ने सुरेंद्रनगर,गुजरात से लगभग 16 लाख की नकदी चोरी करने के आरोप में तीन शातिर बदमाशो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।इनके पकड़े जाने से 3 मामलों का खुलासा हुआ है। यह कार्रवाई डीसीपी पौर्णीमा चौगुले-श्रींगी व एसीपी उमेश माने-पाटिल के मार्गदर्शन में वालीव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयराज रणवरे की टीम ने की है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 14 फरवरी की शाम एक कार से बदमाशो ने 15,99,133 रूपये की नकदी से भरा बैग गायब कर दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशो की पहचान की। और नितेश ऊर्फ पोया धरमशी बुटीया (36),दिलीप ऊर्फ कालीया करसन भोजीया (28) और भरत ऊर्फ मिठीया धिरु बुटीया (38) को जि.सुरेंद्रनगर,गुजरात से जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया। तीनो आरोपी गुजरात के रहने वाले है। जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों ने मीरा-भायंदर, वसई-विरार इलाके में इसी तरह के कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है।बदमाशो के पास से कुल 9,05,000 रूपये की नगदी भी बरामद की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा