पश्चिम रेलवे द्वारा बिना टिकट यात्रियों से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का वसूला गया जुर्माना
पश्चिम रेलवे द्वारा बिना टिकट यात्रियों से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का वसूला गया जुर्माना
मुंबई : लोकल ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है।इसलिए विशेष टिकट अभियान चलाकर बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ की जा रही है। सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिविजन ने इस वित्तीय वर्ष में टिकटों की जांच कर 100 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। पिछले वित्तीय वर्ष में 26 फरवरी तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया गया था। इस साल 13 फरवरी को 13 दिन पहले ही इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे टिकट खरीदने के बाद ही यात्रा करें। फिलहाल 'ट्रेन टिकट लें और सम्मान के साथ यात्रा करें' का नारा बनाकर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही विशेष टिकट अभियान चलाकर प्रतिदिन हजारों बेटिकट यात्रियों को पकड़ा जा रहा है और लाखों का जुर्माना वसूला जा रहा है। तेजस्विनी स्क्वाड और अन्य टिकट जांच के माध्यम से वर्ष के दौरान 12.74 लाख से अधिक बिना टिकट यात्री पकड़े गए। इसमें 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया है,इसकी जानकारी सेंट्रल रेलवे प्रशासन की ओर से दी गई है। जनवरी 2024 में कोंकण रेलवे पर 9,548 बिना टिकट और अनियमित टिकट धारक पकड़े गए। उनसे 2,17,97,102 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस बीच, मध्य रेलवे ने मंगलवार को पांच ट्रेनों की जांच की और 85 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा और 33,340 रुपये का जुर्माना लगाया। छह आरपीएफ जवानों की टीम तैनात की गई।


Comments
Post a Comment