अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि 10 फरवरी तक बढ़ायी गयी
अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि 10 फरवरी तक बढ़ायी गयी
अटल आवासीय विद्यलाय में प्रवेश हेतु आफलाइन आवेदन पत्र जमा करें-सीडीओ
प्रतापगढ़ : नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा ने बताया है कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय ग्राम बेलहट तहसील कोरांव जनपद प्रयागराज में प्रयागराज मण्डल के जनपद प्रतापगढ़ के उ0प्र0 एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों तथा कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना काल में निराश्रित हुये बच्चों एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अन्तर्गत पात्र बच्चों हेतु शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिये कक्षा-06 में उपलब्ध कुल 140 सीट (70 बालक तथा 70 बालिकायें) व कक्षा-09 में उपलब्ध कुल 140 सीट (70 बालक तथा 70 बालिकायें) पर अटल आवासीय विद्यालय प्रयागराज में प्रवेश हेतु आफलाइन आवेदन पत्र भर सकते है। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन पत्रों का वितरण जनपद प्रतापगढ़ के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सभी खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय एवं जनपदीय श्रम कार्यालय में पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरने के पश्चात् इन्हीं कार्यालयों में जमा भी किया जा सकता है। उन्होने बताया है कि परीक्षा हेतु आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर जमा करने की अन्तिम तिथि दिनांक 05 फरवरी 2024 निर्धारित की गयी थी किन्तु अपरिहार्य कारणों से आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर जमा करने की अन्तिम तिथि को 10 फरवरी 2024 तक विस्तारित किया गया है। परीक्षा तिथि से 01 सप्ताह पूर्व प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है और परीक्षा की तिथि 25 फरवरी 2024 (रविवार) को निर्धारित है।
उन्होने अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के पात्रता के सम्बन्ध में बताया है कि ऐसे नवीनीकृत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो पंजीयन के उपरान्त दिनांक 31.12.2023 को कम से कम 03 वर्ष बोर्ड की सदस्यता पूर्ण कर चुके है, प्रत्येक श्रमिक परिवार के अधिकतम दो बच्चों तक अनुमन्य है। कोविड के कारण अनाथ बच्चे जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) हेतु पात्र बालक/बालिकायें जिनकी जन्मतिथि कक्षा 06 में प्रवेश के लिये 01.05.2012 से पहले तथा दिनांक 31.07.2014 के बाद (जिनमें दोने तिथियां सम्मिलित है) तथा कक्षा 9 में प्रवेश के लिये दिनांक 01.05.2009 से पहले तथा दिनांक 31.07.2011 (जिनमें दोनो तिथियां सम्मिलित है) के बाद की नहीं होनी चाहिये। सीटों का आरक्षण नियमानुसार अनुमन्य होगा। उन्होने आवश्यक अभिलेखों के सम्बन्ध में बताया है कि निर्माण श्रमिक होने की दशा में अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिक कार्ड, जाति प्रमाण पत्र की प्रति, 03 पासपोर्ट साइज की फोटो, अभ्यर्थी के आधार कार्ड की प्रति, अनाथ होने की दशा में माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, अभ्यर्थी के जन्म प्रमाण पत्र की प्रति आवश्यक है। किसी भी जानकारी के लिये सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पल्टन बाजार व अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य के मोबाइल नम्बर 9408751257, प्रशासनिक अधिकारी 9602634182 व सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के मोबाइल नम्बर 9935236616 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments
Post a Comment