मुंबई उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर खड़े हो रहे है सवाल

मुंबई उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर खड़े हो रहे है सवाल

मुंबई : पश्चिम रेलवे के ग्रांट रोड स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन में एक अज्ञात व्यक्ति ने 24 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया.प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात को आरोपी ग्रांट रोड स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में चढ़ा और पीड़िता को देख अश्लील इशारे करने लगा और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा. जैसे ही ट्रेन धीमी हुई, वह कूदकर भाग निकला.पीड़िता मलाड की रहने वाली बतायी जा रही है. वह घर लौटने के लिए चर्नी रोड से लोकल ट्रेन में चढ़ी थी. घटना से आहत पीड़िता ने बाद में चरनी रोड पर आरपीएफ और मुंबई सेंट्रल में जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई.अज्ञात आरोपी पर भारतीय दंड संहिता 354 के तहत छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है. जीआरपी, रेलवे पुलिस और मुंबई पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं.एक अधिकारी ने कहा, पुलिस बल रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर के सीसीटीवी को भी स्कैन कर रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं.यह घटना 15 जून को मस्जिद स्टेशन के पास चलती सेंट्रल रेलवे (सीआर) ट्रेन में 20 वर्षीय कॉलेज लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है.इसने एक बार फिर मुंबई उपनगरीय रेलवे स्टेशनों जैसे भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा