मुंबई पुलिस को आई धमकी भरी कॉल, पुलिस हुई अलर्ट

मुंबई पुलिस को आई धमकी भरी कॉल, पुलिस हुई अलर्ट

मुंबई : मुंबई पुलिस को गुरुवार शाम को एक धमकी भरी कॉल आई, जहां कॉल करने वाले ने पुलिस को मुंबई को उड़ाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने फोन करके कहा कि हम मुंबई को उड़ा देंगे। इसके बाद मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया। हरकत में आई मुंबई पुलिस कॉल का पता लगाने में जुट गई। मालाड वेस्ट के मालवणी थाना ने आरोपी कॉलर का पता लगाया। कुछ देर बाद मुंबई पुलिस कॉलर तक पहुंच गई। जांच करने पर उन्होंने बताया कि आरोपी ने फर्जी कॉल थी। आरोपी कॉलर की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि हमें मेन कंट्रोल से एक कॉल मिली। कॉलर ने बीएमसी कंट्रोल को फोन किया। हमें बताया कि एक व्यक्ति मुंबई को उड़ा देगा। इस कॉल को प्राप्त करने के बाद मालवणी पुलिस स्टेशन की विशेष टीमों ने फोन करने वाले का पता लगाया। उससे पूछताछ के दौरान यह पता चला कि उसने एक फर्जी कॉल की थी। आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। कॉल करने वाले की पहचान नसीमुल रफीउल हसन शेख के रूप में हुई है। इससे कुछ दिन पहले भी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा फोन आया था। अज्ञात फोन में मुंबई के कुछ प्रमुख इलाकों को बम से उड़ाने की धमकी देने की बात सामने आई थी। इसके अलावा पुणे में भी बम ब्लास्ट की धमकी दी गई थी। अज्ञात फोन के बारे में पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने विस्फोट रोकने के लिए 2 लाख रुपये फिरौती की भी मांग की थी। जांच के दौरान फोन करने वाले की पहचान यूपी के जौनपुर  निवासी के रूप में हुई है।


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...