अडानी को बचाने के लिए मोदी सरकार कांग्रेस पार्टी की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है - पराग पस्टे
अडानी को बचाने के लिए मोदी सरकार कांग्रेस पार्टी की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है - पराग पस्टे (अध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रदेश किसान कांग्रेस)
पालघर : कांग्रेस पार्टी के जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले के आदेश पर और पालघर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल्ल पाटिल के दिशा निर्देश पर पालघर तालुका कांग्रेस ने शनिवार को पालघर में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस पत्रकार वार्ता को महाराष्ट्र प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पराग पस्टे ने संबोधित किया। उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि मोदी सरकार तानाशाही और दमनकारी शासन चला रही है और लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है और मोदी सरकार के पास कांग्रेस पार्टी के सवालों का जवाब नहीं है। संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सवाल पूछकर बार बार मोदी सरकार को कटघरे मे खड़ा कर रहे थे इसलिए भाजपा सरकार की सह पर जानबूझकर जल्दबाजी में राहुल गांधी के खिलाफ गैर जरुरी कारवाई की गई। पराग पस्टे ने कहा कि देश में बीजेपी सरकार आने से पहले अडानी दुनिया के अमीर लोगों की सूची में 609वें नंबर पर थे, लेकिन मोदी सरकार आने के बाद अब वह सबसे अमीर लोगों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी अधिकतर अडानी के प्राइवेट जेट से विदेश जाते हैं और अडानी को वहाँ ठेका मिल जाता है।ऐसेे अनेक प्रश्न राहुल गांधी ने उपस्थित किये जिनका उत्तर भाजपा व मोदी सरकार नही दे सकती है इसलिए उसने जानबूझकर आननफ़ानन मे तानाशाही पूर्ण रवैया अपना कर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करवा दी और उनका सरकारी घर भी खाली करने का नोटिस दे दिया जबकि न्यायालय ने अपील का समय भी दिया है इसका पराग पस्टे ने निषेध व्यक्त किया व राहुल गांधी द्वारा मोदी वाले बयान को ओबीसी समाज से जोड़ने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में अनेको नेता ओबीसी समाज के हैं ।श्री. पस्ते ने मोदी सरकार को किसान व मजदूर विरोधी बताया।इस अवसर पर कांग्रेस नेता एड.सुधीर जैन,रामप्रकाश निराला, पुण्डलीक घरत,राजेश अधिकारी, नरोत्तम पाटिल व किरण पाटिल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment