एक बार पुनः डरा रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 562 नए मामले

एक बार पुनः डरा रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 562 नए मामले

मुंबई : देश में एक बार पुनः बढ़ते कोरोना के मामले से देशवासी भयभीत हो रहे हैं। पिछले कोरोना काल की मार से अभी उबरे भी नही की तब तक एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों से लोग चिंतित हैं। यदि देखा जाय तो कोरोना के मामले तीव्र गति से दिल्ली और महाराष्ट्र में बढ़ रहे हैं। यहां हर दिन 500 से अधिक नए मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 562 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से तीन मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 395 कोरोना मरीज ठीक हुए, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 79,93,410 हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.13% बना हुआ है। राज्य में मृत्यु दर 1.82% है। राज्य की कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,44,780 हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 1,48,444 पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि, एक दिन पहले शनिवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 669 नए मामले सामने आए थे। जबकि, शुक्रवार को 425 मामले और गुरुवार को 694 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में कोरोना के मामले काफी तीव्र गति से बढ़ते जा रहे हैं।जहां पिछले 24 घंटे में 172 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या 1,157,454 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या 19,747 पर स्थिर है। शहर में आज 123 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,136,637 हो गई है। फिलहाल शहर में 1070 एक्टिव मरीज है। मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 83 कोरोना मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 25 ऑक्सीजन पर हैं।




Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...