पुलिस की पहल और जनजागरुकता से बाल विवाह के खिलाफ बन रहा है माहौल

पालघर पुलिस द्वारा जनहितार्थ जन संवाद अभियान की हुई शुरुआत

पुलिस की पहल और जनजागरुकता से बाल विवाह के खिलाफ बन रहा है माहौल 

बाल विवाह करने वाले परिवारों का होगा सामाजिक बहिष्कार

पालघर (लालप्रताप सिंह) : देश में बाल विवाह के खिलाफ काफी जागरुकता आ चुकी है लेकिन अभी भी कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां यह कुप्रथा जारी है।हालांकि अब पुलिस की पहल और जनजागरुकता से देश के पिछड़े इलाकों में भी बाल विवाह के खिलाफ माहौल बन रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल पालघर जिले में लोगों ने बाल विवाह करने वाले परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला किया है। जो कि पुलिस की सराहनीय पहल का नतीजा है।दरअसल पालघर पुलिस ने जन संवाद अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरुक किया और उन्हें इसके नुकसान के बारे में बताया, इसके बाद वाड़ा और विक्रमगढ़ तालुका के कई गांवों में लोगों ने बाल विवाह करने वाले परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने खुद गांव वालों के साथ कई बैठकें की। पुलिस की बैठकों के दौरान लोगों को खासकर महिलाओं को बाल विवाह की वजह से कम उम्र में लड़कियों के मां बनने, समय से पहले बच्चों के जन्म और बच्चों के जन्म के समय होने वाली परेशानियों के बारे में जागरुक किया गया। इससे पहले विक्रमगढ़ तालुका के खुदेद और विजय नगर गांव में भी लोगों ने 18 साल से कम उम्र की लड़कियों की शादी ना करने का प्रण लिया था। अब पुलिस जिले के अन्य गांवों में भी अपनी इस पहल के जरिए लोगों को जागरुक करने में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक