किसी व्यक्ति के उपनाम को देखकर उसके चरित्र का अंदाजा लगाना करना पड़ेगा बंद - करणी सेना

किसी व्यक्ति के उपनाम को देखकर उसके चरित्र का अंदाजा लगाना करना पड़ेगा बंद - करणी सेना 

महाराष्ट्र मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत हुए पत्रकार संदीप सिंह 

नवी मुम्बई : करणी सेना ने समाज के एक बड़े तबके के कानूनी हितों के लिए लड़ाई शुरू करते हुए, राजनीतिक पार्टियों के कानों के पर्दे खोल दिए है, और यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार और राजनीतिक पार्टियां गरीबों के हित के लिए कटिबद्ध है, ना कि, जातिगत लड़ाई का माहौल बनाने के लिए अपने निजी स्वार्थ के लिए समाज में विघटन करने की मंशा रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। किसी व्यक्ति के उपनाम को देखकर उसके चरित्र का अंदाजा लगाना, अब बंद करना पड़ेगा। आजादी के पचहत्तर साल बाद भी, अगर गरीबी दूर करने में सरकारें नाकाम रही है, तो उसके लिए सवर्ण समाज कतई जिम्मेदार नहीं है । जनसंख्या के सख्त कानून, ना सरकारें बना पाई, ना लागू कर पाई, और भारत को उस दिशा में झोंक दिया कि, अगली पीढ़ी को स्वच्छ पेयजल और शुद्ध हवा और अनाज मिल पाएगा कि नही , यह बड़ा प्रश्नचिन्ह है । इस नाकामी के खिलाफ करणी सेना ने अपना बिगुल बजा दिया है ।

                         द्वन्द कहाँ तक पाला जाए, 

                         युद्ध कहाँ तक टाला जाए, 

                         तू भी है राणा का वंशज,

                         फेंक जहाँ तक भाला जाए 

                       दोनों तरफ़ लिखा हो भारत,

                        सिक्का वही उछाला जाए।

इसी कड़ी में सम्मानित संदीप सिंह पुत्र सुभाष सिंह ,निवासी पनवेल, मुंबई ,महाराष्ट्र को उनकी समाज के प्रति लगन, सक्रियता, समर्पण एवं सेवाभावना तथा क्रियाशीलता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्षा वीरांगना प्रकोष्ठ डॉ सुंदरी ठाकुर जी के निर्देशानुसार एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री जबर सिंह की अनुशंसा पर क्षत्रिय सम्मान के आन बान शान और गौरव के लिए कृत संकल्पित संगठन करणी सेना में महाराष्ट्र मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया है। बता दें पट्टी क्षेत्र, जनपद प्रतापगढ़ के मूल निवासी संदीप सिंह, सीमा शुल्क विभाग के कर संबंधी मामलों में पंजीकृत कानूनी सलाहकार है, इसके अलावा उनके लेख हिंदी दैनिक सावन साहिल और खबर इंडिया न्यूज में भी आते रहते है। पत्रकारों के हितों के लिए कार्यरत संस्था अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन भारत ने इन्हे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र नियुक्त किया है। इसके अलावा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पंजी. ने प्रदेश प्रभारी महाराष्ट्र के रूप में इनको सम्मान दिया है। नियुक्ति के अवसर पर शिववीर सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश महासचिव,करणी सेना, शील गहलौत, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपवा, लाल प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र अपवा,राकेश यादव खबर इंडिया न्यूज, रमेश सिंह,दिनेश सिंह चौहान पत्रकार, मनीष सिंह,सूबेदार और सुधाकर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष लखनऊ ने संदीप सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...