संकल्प सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित रामलीला में राम रावण युद्ध से रामभक्त हुए भावविभोर
संकल्प सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित रामलीला में राम रावण युद्ध से रामभक्त हुए भावविभोर
मुंबई : संकल्प सेवा ट्रस्ट के प्रेरणास्त्रोत संस्थापक एवं अध्यक्ष स्वर्गीय पंडित हरिशंकर रामस्वराथ तिवारी के द्वारा संस्थापित संकल्प रामलीला २०२२ का मंचन आचार्य अत्रे मैदान पंतनगर , घाटकोपर (पूर्व) में लगातार नौ दिन तक चलता रहा। रामलीला के नौवे दिन कलाकारों ने पंडित रामानंद त्रिपाठी के निर्देशन में खुले मैदान में राम रावण युद्ध का बहुत ही आक्रोशित दृश्य प्रस्तुतकर घाटकोपर के हजारों रामभक्तो को भावविभोर कर दिया युद्ध मे रथ के ऊपर सवार होकर राम रावण ने युद्ध किया तो आम दर्शक भी युद्ध मे भाग लेते हुए युद्ध मे सहभागी हुए।.जिससे पूरा वातावरण राम मय हो गया.अंततः भाजपा विधायक राम कदम और बड़े व्यापारी गणेश सिंगजी मिलकर रावण के पुतले का दहन किया।.जय श्री राम के उदघोष से पंतनगर , घाटकोपर का पूरा परिसर राममय हो गया.समिति महासचिव राजेश मिश्र,संस्था के अध्यक्ष विजय पुराणिक, उपाध्यक्ष विजयकांत तिवारी ,शिवप्रताप मिश्र, कोषाध्यक्ष इंद्रमणि मिश्र , सह कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडे , महिला अध्यक्ष अर्चना शुक्ला ,संगठन मंत्री महेंद्र उपाध्याय, चंद्रप्रकाश शुक्ला, अखिलेश तिवारी , प्रमुख सलाहकार नवल किशोर पुराणिक , व्यवस्थापक राजेंद्र शुक्ला ,प्रचारक दिलीप सिंह समिति महिला समिति के सदस्य ममता तिवारी,अनीता मिश्र , वंदना सिंह, पूजा मिश्र , सरोज मिश्र के अलावा संकल्प सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी इस रामलीला के आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना भरपूर सहयोग दिए। खास बात यह है कि घाटकोपर पूर्व की इस रामलीला में कलाकारों द्वारा किए गए उत्कृष्ठ मंचन से रामभक्तों और रामलीला प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा हुई। अंत में रावण दहन के बाद रामलीला समाप्त हुई। तत्पश्चात संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरिशंकर रामस्वारथ तिवारी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Comments
Post a Comment