जन अधिकार सेना ने अद्भुत तरीके से मनाया संगठन का स्थापना दिवस
जन अधिकार सेना ने अद्भुत तरीके से मनाया संगठन का स्थापना दिवस
विरार : अविस्मरणीय तरीके से जन अधिकार सेना संगठन पदाधिकारियों ने आम जन मानस के साथ मिलकर स्थापना दिवस मनाया,संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज विश्वकर्मा के दिशानिर्देश पर उपाध्यक्ष विजय यादव के मार्गदर्शन में राजस्थान, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों व जिलों में वृक्षारोपण, गौ माता की सेवा (चारा व गुड़ खिलाकर) व नन्हे मुन्ने बच्चों में फल वितरण,बुक वितरण ,मातृशक्ति को पौधा वितरण, अस्पतालों में फल वितरण,जगह जगह वृक्षारोपण किया गया, उक्त कार्य मे कार्यकर्ताओं के साथ साथ स्थानिक नागरिकों में भी भरपूर सहयोग किया। जहां जहां कार्यक्रम हुआ वहां के आसपास का पूरा परिसर भारत माता की जय,वंदे मातरम और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। उत्तरप्रदेश में भव्य महालक्ष्मी पूजा का आयोजन संपन्न किया गया। स्थापना दिवस की खुशियां मानते हुए संगठन के द्वारा आम नागरिकों को मिठाई व अल्पाहार भी वितरित किया गया, कार्यक्रम के माध्यम से भाईचारा और देशभक्ति का संदेश दिया गया, सभी पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस के अवसर पर भारत माँ,गौ माता एवं नारी शक्ति माताओ-बहनो की रक्षा का प्रण लिया, मनोज विश्वकर्मा, दिनेश भाई व विरार सलाहकार-लालजी भाई,मुकेश राणा,महेंद्र,सुबोध,सुरेश, शिवनाथ,दिलीप राणा,अमरनाथ,रतीश कनौजिया,संतोष,विनोद व अन्य सक्रिय सदस्यों ने जिला अध्यक्ष रोहित गुप्ता के मार्गदर्शन में क्षेत्र में बुक वितरण किया। राजस्थान प्रभारी हरिसिंह के देखरेख में राजस्थान के समस्त पदाधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये,महराजगंज जिला का विशेष व भक्तिमय आयोजन रहा। संगठन के जनसेवकगणों का उत्साह देखने लायक रहा,स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राज विश्वकर्मा ने कहा देश भक्ति ,धर्म व हिंदुत्व के प्रति अपने जनसेवको के समर्पण को जितना सराहा जाए उतना कम है,जिन जिन प्रदेशों में अब तक संगठन के जितने भी जनसेवकगण है सभी कट्टर हिंदुत्ववादी, निष्ठावान, एवं संगठन के प्रति समर्पित रहे है अब तक ये जनसेवक ही संगठन की असली ताकत है जरूरत पड़ी तो राष्ट्र ,धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए हथियार भी उठाना पड़ा तो पीछे नही हटेंगें, संगठन सदैव हिंदुत्व व जन सेवा में तत्पर था और सदैव रहेगा। संगठन के उत्तर प्रदेश और राजस्थान टीम ने समस्त देशवासियों को संगठन के स्थापना दिवस के साथ दीपावली की भी भगवामय शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी।
Comments
Post a Comment