पालघर में ओबीसी का भारी आक्रोश मोर्चा
पालघर में ओबीसी का भारी आक्रोश मोर्चा
पालघर ( लालप्रताप सिंह ) : "ओबीसी हक्क संघर्ष समिति" की ओर से पालघर जिले में सभी ओबीसी का विरोध मोर्चा पालघर में आयोजित किया गया। इस मोर्चा में सभी राजनीतिक दल, सभी जाति धर्म के लोगों ने एकजुटता दिखाई। इस मोर्चा में नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्री छगन भुजबळ, सांसद कपिल पाटिल, विधायक हितेंद्र ठाकुर ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। सभी राजनीतिक दलों ने यह विचार किया है कि एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण दिया जाना चाहिए। मुख्य मुद्दा ओबीसी के आरक्षण को बचाना है और भारत सरकार इसमें मदद करे। यह मुद्दा न केवल महाराष्ट्र में ओबीसी के लिए बल्कि पूरे भारत में ओबीसी के लिए भी है, मंत्री छगन भुजबल ने कहा।
शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे सड़कों पर हैं ओबीसी आरक्षण दिए जाने तक कानूनी लड़ाई लड़ते रहेंगे। छगन भुजबल की एक समिति भी इस पर काम कर रही है। ओबीसी समुदाय को आरक्षण मिलना ही चाहिए ऐसी भूमिका है मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की। उन्होंने यह भी विचार व्यक्त किया कि राज्य सरकार की भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि ओबीसी समुदाय को बाधित करके चुनाव न हो। उक्त मोर्चे में पालघर जिले के हजारों ओबीसी ने भाग लिया और मोर्चे को सफल बनाया।
Comments
Post a Comment