भ्र्ष्टाचार के बलबूते विरार पूर्व स्थित फूलपाड़ा डैम के सामने धड़ल्ले से किया जा रहा है अनधिकृत चालियों का नवनिर्माण
भ्र्ष्टाचार के बलबूते फूलपाड़ा डैम के सामने धड़ल्ले से किया जा रहा है अनधिकृत चालियों का नवनिर्माण
विरार : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी अधीनस्थ विरार पूर्व, फूलपाड़ा स्थित फूल पाडा डैम के सामने कानून कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए तथा आम जनता को गुमराह करते हुए भ्र्ष्टाचार के बलबूते अशोक तिवारी, योगेंद्र तिवारी व अन्य लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर अनधिकृत चाली का नवनिर्माण किया जा रहा है। बताया जाता है कि उक्त अनधिकृत चालियों के नवनिर्माण में मनपा अधिकारियों व कई राजनीतिक पार्टियों की भी मिलीभगत है जिसके चलते अशोक तिवारी व योगेंद्र तिवारी द्वारा बेखौफ़ दबंगई करते हुए आम जनता को गुमराह करते हुए अनधिकृत चालियों का नवनिर्माण किया जा रहा है। जिसपर कार्यवाई करने हेतु मनपा कार्यालय में लगातार शिकायतों पर शिकायत हो रही है किंतु मनपा अधिकारियों के कान पर जूं तक नही रेंग रहा। मनपा अधिकारी कार्यवाई के उद्देश्य से उक्त उक्त स्थल पर जाते भी हैं तो नाश्ता पानी कर वापस हो जाते हैं। अवैध निर्माणों पर कोई कार्यवाई नही की जाती है।
Comments
Post a Comment