गोलीकांड मे वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार

 गोलीकांड मे वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार 

विरार : पालघर जिले के विरार से पुलिस ने जुलाई में पुणे में हुई एक गोलीबारी कांड में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बदख के अनुसार एक खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमबीवीवी पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को अक्षय उर्फ विजयकुमार शंकर पाटिल (26) को विरार (पश्चिम) में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और छह कारतूस भी बरामद किए।आरोपी के खिलाफ अर्नाला पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम और मुंबई पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक अक्षय ने 16 जुलाई को पुणे के जेजुरी में हुई गोलीबारी के लिए कथित तौर पर अग्नेयास्त्र की आपूर्ति की थी। गोलीबारी के दौरान गणेश रस्कर (35) को दो लोगों ने बहुत करीब से उसके सिर में गोली मार दी थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन अक्षय तब से ही फरार चल रहा था।अक्षय के नाम कवथेमहंकल, शाहपुर (कोल्हापुर), पलुस (सांगली) और विश्रामबाग पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं।


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...