नालासोपारा मे युवती का सड़े गले अवस्था में मिला शव, हत्या की जताई जा रही है आशंका
नालासोपारा मे युवती का सड़े गले अवस्था में मिला शव, हत्या की जताई जा रही है आशंका
नालासोपारा : पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व स्थित गौराई पाडा में एक फ्लैट से 20 साल की एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। पुलिस को संदेह है कि महिला जिस व्यक्ति के साथ संबंध में थी, उसी ने उसकी हत्या की होगी। महिला के पड़ोसियों ने फ्लैट के मालिक को फ्लैट से दुर्गंध आने की जानकारी दी ततपश्चात यह मामला उजागर हुआ। वालिव पुलिस निरीक्षक राहुल कुमार पाटिल के अनुसार फ्लैट मालिक ने उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस की टीम ने घर के भीतर से महिला का शव पाया। उन्होंने बताया कि शव बेहद ही सड़ी-गली अवस्था में था और प्रत्यक्ष तौर पर यह करीब आठ दिन से वहां पड़ा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जे जे अस्पताल में भेज दिया गया है। महिला तकरीबन 25 साल के एक व्यक्ति के साथ संबंध में थी। ऐसा संदेह है कि वही व्यक्ति उसकी हत्या किया होगा। किंतु हत्या के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। वालिव पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच मे जुटी हुई है।
Comments
Post a Comment