पिस्तौल और जिंदा कारतूस के सौदागर को रंगेहाथ किया गया गिरफ्तार
पिस्तौल और जिंदा कारतूस के सौदागर को रंगेहाथ किया गया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक दृश्य |
मुंबई : मुंबई की सुरक्षा पर आए दिन सवाल खड़े हो रहे हैं। बोरिवली पीडब्ल्यूडी इंजीनियर पर फायरिंग और ड्रग्स मामलों से मुंबई सुरक्षा के मद्दे नज़र कमजोर नजर आ रही है, तो वहीं मुंबई के अंधेरी इलाके में पिस्तौल और कारतूस की सौदेबाजी सुरक्षा के मद्देनज़र खौफ का माहौल उतपन्न कर रही है। मुंबई क्राईम ब्रांच यूनिट 10 ने 38 वर्षीय पिस्तौल और जिंदा कारतूस के सौदागर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर हवालात पहुंचा दिया है। पनवेल स्थित नवी मुंबई का रहनेवाला गिरफ्तार 38 वर्षीय आरोपी के पास से मुंबई क्राईम ब्रांच की टीम ने 3 फैक्टरी मेड ऑटो लॉक बनावटी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, 10 जिंदा कारतूस के साथ एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ड्राइवर का काम करता है और उसके खिलाफ नवी मुंबई परिसर में हफ्ता वसूली, विनयभंग, पोक्सो, चोरी और मारामारी के साथ घातक हत्यार रखने जैसेे विभिन्न 7 अपराधिक मामलों में मामला दर्ज है। यूनिट 10 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक महेश कुमार ठाकुर को गुप्त सूचना मिली थी कि अंधेरी पूर्व, सुरेन रोड़, गोविंद वाड़ी, गुरुनानक पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति अवैध शस्त्रों की बिक्री करने आ रहा है। मुंबई क्राईम ब्रांच यूनिट 10 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक महेश कुमार ठाकूर ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी और उनकी इजाज़त लेकर मौके पर टीम तैयार कर जाल बिछाया और अवैध हथियार बेचने आए आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले की तहकीकात और गिरफ्तारी के बाद से ही मुंबई क्राईम ब्रांच यूनिट 10 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक महेश कुमार ठाकुर और उनकी टीम की सराहना की जा रही है। मामले के खुलासे से मुंबई को सुरक्षित करने में क्राईम ब्रांच की यूनिट 10 ने अहम भूमिका निभाई है।
Comments
Post a Comment