ऑनलाइन बुकिंग कर देह व्यापार करानेवाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़

ऑनलाइन बुकिंग कर देह व्यापार करानेवाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़

मुंबई : मुंबई पुलिस की समाजसेवा शाखा ने व्हॉट्सऐप और फेसबुक के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर देह व्यापार कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक दंपति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा ऑनलाइन डिमांड पर देह व्यापार के लिए दुबई तक लड़कियों की सप्लाई की जाती थी। उत्तर प्रदेश में रहनेवाले एक दंपति द्वारा फिल्म में काम दिलाने के बहाने लोगों को सेक्स रैकेट मे धकेल दिया जा रहा था। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों की डिमांड पर ऑनलाइन लड़कियों की सप्लाई की जाती थी। इस रैकेट में फिल्मों में स्पॉटबॉय का काम करने वाला एक आरोपी और एक करीबी दोस्त मिलकर ग्राहकों की तलाश करते थे। आरोपी इंटरनेट और व्हॉट्सऐप के जरिए लोगों से बात करते थे। व्हॉट्सऐप पर ही युवतियों की फोटो ग्राहकों के पास भेज दी जाती थी ततपश्चात रकम तय होने पर लड़कियों को उनके घर या होटल के कमरों तक पहुंचाया जाता था। इसके एवज में आरोपी प्रति ग्राहक २० हजार से ८ लाख रुपए तक की वसूली  करते थे। इस रकम का २० प्रतिशत लड़कियों को दिया जाता था, बाकी रकम पति पत्नी और दलाल अपने पास रख लेते थे। इसका भंडाफोड़ तब हुआ जब मुंबई पुलिस की समाजसेवा शाखा ने खुद ग्राहक बनकर इस गिरोह से संपर्क किया। एक लड़की की कीमत ८ लाख रुपए तय की गई। जब लड़कियां गोरेगांव की एक होटल में आई तब छापा मारकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस रैकेट में आरोपी नौकरीपेशा व बिजनेस करनेवाले लोगों से संपर्क करते थे और अपने ग्राहकों को ऑनलाइन डिमांड लड़कियां मुहैया कराते थे। पुलिस के अनुसार ग्राहकों की ऑनलाइन डिमांड पर लड़कियों को दुबई तक सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से उत्तर प्रदेश की लड़की सहित चार लड़कियों को छुड़ाया है। पुलिस ने चारों लड़कियों को बाल सुधार गृह भेजा दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...