२६ वर्षीय महिला हुई सामूहिक दुष्कर्म की शिकार

 २६ वर्षीय महिला हुई सामूहिक दुष्कर्म की शिकार

ठाणे : ठाणे के कासारवडवली इलाके में २६ वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मामले में शिकायतकर्ता की एक आरोपी से दोस्ती थी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसे अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। मामले में फरार आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म, ठगी, मारपीट के आरोप में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले में शिकायतकर्ता एक बार में वेटर के तौर पर काम करती है। पीड़िता ने बताया कि बार में ही उसकी पहचान आरोपी से हुई। उसके साथ नजदीकी बढ़ी और आरोपी ने शादी का वादा किया। इसके बाद लड़के ने पीड़िता से घर खरीदने के नाम पर ७ लाख ५५ हजार रुपए और सोने के गहने ले लिए। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान चोरी-छिपे उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में यह क्लिप वायरल करने की धमकी देकर उसे कई होटलों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे अपने तीन दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। यही नहीं काशीमीरा इलाके में एक कार में भी आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक फरवरी २०१९ से अगस्त २०२१ तक आरोपी अपने दोस्तों के साथ उसका शोषण करता रहा और आखिरकार वह परेशान होकर उक्त मामले की शिकायत पुलिस से की।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...