शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय महिला से दुष्कर्म

 शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय महिला से दुष्कर्म 

पालघर : महाराष्ट्र राज्य के पालघर जिले में 25 वर्षीय आदिवासी महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोप में बुधवार को 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया करने का मामला प्रकाश मे आया है।बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला आरोपी के खेतों में पिछले करीब पांच साल से काम कर रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 तथा भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला ने मंगलवार को पुलिस से तब संपर्क किया जब आरोपी ने यह कहकर उससे शादी करने से इनकार कर दिया कि वह एक आदिवासी समुदाय से है।


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा