महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल ने दीनदयाल फाउंडेशन संस्था का किया सराहना

महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल ने दीनदयाल फाउंडेशन संस्था का किया सराहना

महामहिम राज्यपाल ने दीनदयाल फाउंडेशन संस्था को सेवा देने हेतु एक वैन उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

जय प्रकाश तिवारी

मुंबई : महाराष्ट्र के  महामहिम राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी  के आवाह्न पर राजभवन  मुंबई में दीन दयाल फाउंडेशन संस्था के सभी पदाधिकारियों के साथ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय, उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी, सचिव कृतांग मिश्रा, महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष कल्यानी ठाकुर, महाराष्ट्र मीडिया प्रभारी सतीश यादव, महाराष्ट्र अध्यक्ष गणेश शिंदे, मुंबई मीडिया प्रभारी पूजा मिश्रा आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया जहाँ पर दीनदयाल फाऊंडेशन के कार्यों का महामहिम राज्यपाल ने सराहना करते हुए संस्था को सम्मान पत्र देकर आश्वासन दिया कि संस्था के सेवाकार्यों के लिए एक वैन मुहैया कराया जाएगा जो निःशुल्क  जरुरी सेवाएं जरुरतमंदो तक पहुंचाई जायेगी जिसके लिए संस्था के पदाधिकारियों में एक नई दिशा और दशा बदलने की आस्था जगी साथ ही साथ संस्था के सभी कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला. वहीं पर संस्था के अध्यक्ष हेमंत पांडे ने इस सम्मान के लिए सभी संस्था के पदाधिकारियों सदस्यों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया और अपील भी किया कि आप लोग इसी प्रकार अपना सहयोग बनाये रखें l

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...