नाबालिक के साथ 29 लोगों ने किया दुष्कर्म
नाबालिक के साथ 29 लोगों ने किया दुष्कर्म
डोंबिवली : महाराष्ट्र में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता से बीते नौ महीने में 29 लोग दुष्कर्म कर चुके थे।आरोपियों में दो नाबालिग भी हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को उसकी एक वीडियो वायरल करने की धमकी देते ब्लैकमेल किया जा रहा था। उसे धमकाते हुए इस साल जनवरी से सितंबर के बीच 29 लोगों ने अलग अलग जगहों पर रेप किया। घटना मुंबई से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली की है।घटना में मुख्य आरोपी पीड़िता का दोस्त बताया गया है। उसने जनवरी में लड़की को अकेले बुलाकर उसका रेप किया और एक साथी ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वो उसे ब्लैकमेल करने लगा कि मुंह खोलने पर वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद पीड़िता के साथ डोंबिवली, बदलापुर, रबाले और मुरबाद में 29 लोगों ने रेप किया। आरोपियों में कई लड़की के जानने वाले बताए गए हैं। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि जनवरी से लेकर 22 सितंबर के बीच उसे ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया गया है। पीड़िता के साथ कई बार मारपीट भी की गई। लगातार दरिंदों की हवस का शिकार हो रही लड़की बुधवार रात को पुलिस स्टेशन पहुंची और सारी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए एक टीम गठित की और आरोपियों की तलाश में दबिशें दीं। जिसके बाद अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्ता कराले ने बताया कि हिरासत में लिए गए दो आरोपी नाबालिग हैं, बाकी छह आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि आईपीसी की धारा 376 (रेप) और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पीड़िता को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Comments
Post a Comment