200 सीढ़िया चढ़ वालिव पुलिस ने आत्महत्या करने जा रहे युवक को बचाया

200 सीढ़िया चढ़ वालिव पुलिस ने आत्महत्या करने जा रहे युवक को बचाया

वसई : वसई पूर्व स्थित वालिव पुलिस अंतर्गत प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने गए एक युवक को दो पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। युवक वसई पूर्व वालिव स्थित एक पहाड़ी पर आत्महत्या करने के लिए चढ़ गया था। पुलिस ने फोन पर बात में व्यस्त रख 200 सीढ़ियां चढ़कर उसे बचा लिया। बताया जा रहा है कि युवक एक व्यवसायी हैं और वसई में उसकी एक कंपनी भी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के रहने वाले 27 वर्ष के एक शख्स का वसई की रहने वाली एक लड़की से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसी दौरान लॉकडाउन लगने के चलते उनकी शादी में देरी हो रही थी। जिसके चलते उसकी प्रेमिका ने शादी कर ली। जब इस बात का युवक को पता चला वह निराश हो गया और सुबह वसई पूर्व स्थित भागवत पहाड़ी पर आत्महत्या करने चला गया। मीरा भायंदर वसई विरार के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जयकुमार को जैसे ही यह जानकारी मिली, उन्होंने सुबह 11.30 बजे वालिव पुलिस को सूचित किया। क्राइम ब्रांच के दो कर्मचारी बालाजी गायकवाड़ और सचिन बालिद मौके पर पहुंच गए। बता दें कि जिस पहाड़ी पर वह युवक गया था उसकी ऊंचाई करीब ढाई हजार फीट थी। बालिद और गायकवाड़ ने उससे फोन पर बात की और उसे आत्महत्या करने से रोका। पुलिस नाइक बालिद ने कहा कि इस बार हमें उससे बात करते रहने की जरूरत थी, धैर्य रखने के लिए हमने उसे बात करने में व्यस्त रखा तथा वालिव पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक राहुल पाटिल ने कहा हमारे दो पुलिसकर्मियों ने युवक को बात करने में व्यस्त रखा और करीब 200 सीढ़ियां चढ़कर उसे बचा लिया।


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...