सोना चोरी के आरोप मे दो महिला व उनके साथी गिरफ्तार
सोना चोरी के आरोप मे दो महिला व उनके साथी गिरफ्तार
नालासोपारा : नालासोपारा में सोना खरीदने के बहाने वर्षा ज्वेलर्स नामक दुकान में घुसी दो महिलाओं को दुकानदार अशोक जैन (47) ने उस वक्त रंगेहाथ पकड़ लिया, जब महिला नकली अंगूठी रख कर सोने की असली अंगूठी लेकर जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने मौके से दोनों महिलाओं और उनके साथी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के पास से दुकान से चोरी की गई सोने की अंगूठी बरामद की है।गिरफ्तार आरोपियों में महिला आरोपी सुमन गुप्ता, संजना गुप्ता और रिक्शा चालक राजू गुप्ता शामिल हैं। तीनों के द्वारा कहां और कितनी चोरी की गई, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। दुकानदार की माने तो एक महिला और एक युवती सोना खरीदने के बहाने विजयनगर स्थित उनके वर्षा ज्वेलर्स नामक दुकान में घुसी तथा उन्होंने कहा कि उन्हें अंगूठी खरीदना है। जिस पर उन्होंने सोने की अंगूठियों की ट्रे उनके सामने रख दी। उसी दौरान आरोपी महिला ने 2.5 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी में हेराफेरी की और नकली अंगूठी को ट्रे में रख दिया और असली सोने की अंगूठी चुरा ली।
Comments
Post a Comment