पति के मृत्यु के पश्चात पत्नी ने मौत को लगाया गले
पति के मृत्यु के पश्चात पत्नी ने मौत को लगाया गले
![]() |
प्रतीकात्मक दृश्य |
विरार : विरार में रहने वाले नव दम्पत्ति में से पति का मंगलवार की रात मृत्यु हो जाने के बाद घबराई पत्नी द्वारा बुधवार की सुबह घर के अंदर फंदे से लटक कर आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर पहुंची विरार पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ दिन पूर्व भी इसी प्रकार की घटना नवापुर इलाके में घटी थी, जिसमें पिता के मृत्यु के बाद लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना की पुनरावृत्ति होने की चर्चा क्षेत्र में चल रही है। वहीं, सूत्रों की माने तो मंगलवार की शाम नरेंद्रसिंह के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ। जिसके उपचार के लिए समीप के अस्पताल में लेकर गए, रात 11 बजे के आसपास घर वापस आने पर पेट में फिर से दर्द होने लगा। इस बीच पत्नी ने पति को इनो दिया, लेकिन उसका कोई फायदा नही मिला और पति की मौत हो गयी। पति की मौत से पत्नी घबरा गई, और उसने घर मे ही फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार विरार पूर्व, मनवेलपाडा स्थित दादूस क्लासिक नामक इमारत में नरेंद्रसिंह परमार (24) अपनी पत्नी संतोष परमार (22) के साथ किराए पर कमरा लेकर रहते थे। ढाई वर्ष पूर्व दोनों का विवाह हुआ था। कुछ दिन पूर्व संतोष का छोटा भाई साथ मे रहने के लिए आया था। बुधवार की सुबह जब उसका छोटा भाई काम से लौटा तो उसने देखा कि दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा खोला तो देखा कि उसकी बहन का फंदे से लटकता मृत शव और जीजा का शव पड़ा था। जिसकी सूचना उसने तत्काल विरार पुलिस को दी।
Comments
Post a Comment