नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म मामले मे 3 आरोपी गिरफ्तार

फुटपाथ पर रहनेवाली 17 वर्षीय नाबालिक के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी हुए गिरफ्तार 

वसई : पालघर जिले के अंतर्गत आनेवाले वसई में फुटपाथ पर रहनेवाली 17 वर्षीय नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि सामूहिक दुष्कर्म के अलावा आरोपियों ने अलग-अलग नवंबर 2020 से लेकर वर्ष 2021तक कई बार पीड़िता का यौन शोषण भी किया। रेलवे डीसीपी प्रदीप जाधव के अनुसार पीड़िता की मां परिवार से अलग रहती थी। इसके चलते वह अपने पिता के साथ किराये के घर में रह रही थी लेकिन पिछले साल नवंबर में उसके पिता की मौत हो गई। इसके बाद मकान मालिक ने उससे घर खाली करा लिया। जिसके बाद वह वसई में फुटपाथ पर रहने लगी। 3 अगस्त को पुलिस की टीम ने वसई रेलवे स्टेशन इलाके में उसे बड़ी मुश्किल से चलते पाया। पूछताछ करने पर वह कुछ भी बता नहीं पाई। इस पर पुलिस उसे टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ले गई और कुछ एनजीओ से उसके बारे में बात की। मेडिकल परीक्षण कराने पर उसका यौन शोषण होने का पता चला। उसने पूछताछ में अजय नामक शख़्स का नाम लिया। जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। तबियत में सुधार होने पर पीड़िता ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। उसने बताया कि फुटपाथ पर रहने के दौरान उसका कई बार यौन शोषण किया गया। लड़की से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच के लिए कई टीम बनाई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 10 अगस्त को इस मामले में अजय कुमार विनोद जायसवाल (34) को गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में अपना अपराध कबूल किया तथा साथ ही साथ अपने साथियों के नाम भी बताए। जिसके आधार पर मुन्ना यादव (28) और अकरम चौधरी (34) को भी  शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...