मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भूस्खलन के कारण अवरुद्ध मार्ग को किया गया बहाल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भूस्खलन के कारण अवरुद्ध मार्ग को किया गया बहाल

मुंबई : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर पुणे की तरफ जाने वाली बोरघाट स्थान पर भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिसके बाद इस भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो गया। हालांकि, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भारी ट्रैफिक को तुरंत बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया। सड़क के 39 किमी वाले स्थान पर यह भूस्खलन हुआ था। यह घटना रात करीब 9.45 बजे की है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल सड़क को साफ करने का काम चल रहा है और ट्रैफिक को धीमी गति से शुरू किया गया है। समाचार लिखे जाने तक सड़क मार्ग का एक लेन में यातायात आवागमन शुरू हो गया था।

बता दें कि मानसून में अक्सर मुंबई- पुणे हाइवे पर भूस्खलन की खबरें आती रहती हैं, कभी कभी यह हादसों का भी कारण बन जाती हैं।


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक