ठाणे मनपा के वरिष्ठ अधिकारी ने महिला कर्मचारी का किया यौन शोषण, मामला हुआ दर्ज

ठाणे मनपा के वरिष्ठ अधिकारी ने महिला कर्मचारी का किया यौन शोषण, मामला हुआ दर्ज 

ठाणे : ठाणे महानगर पालिका (टीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ सरकारी कोविड-19 अस्पताल की 35 वर्षीय महिला कर्मचारी का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश मे आया है। जहां पर उप नगर आयुक्त विश्वनाथ केलकर के खिलाफ कापूरबावडी पुलिस स्टेशन में बुधवार शाम मामला दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि  ''पीड़िता अस्पताल में सहायक मैट्रन है, उसने आरोप लगाया है कि आरोपी उस पर भद्दी टिप्पणियां करता था और उससे यौन संबंध बनाने की कोशिश करता था। एक बार उसने उसके साथ अश्लील हरकत भी की थी। किंतु जब वह उसकी बातों में नहीं आई तो उसने उसे बर्खास्त कर दिया।' इस बाबत महिला कर्मचारी ने नगर निगम के आयुक्त और टीएमसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी शिकायत की थी, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा की प्रदेश इकाई की उपाध्यक्ष चित्रा वाघ और पार्टी के ठाणे शहर की महिला शाखा के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त विपिन शर्मा से मुलाकात की और महिला के आरोपों के संबंध में जानकारी दी तथा अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग भी की। वाघ ने कोई कार्रवाई ना होने पर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।

उन्होंने ठाणे के पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह से मुलाकात कर लिखित शिकायत भी सौंपी। उक्त अधिकारी पर भा.द.वि.स. की धारा 354 (ए) (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। किंतु वह अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। बता दें कि 'ग्लोबल हब कोविड हॉस्पिटल' की स्थापना पिछले साल कोविड-19 की पहली लहर के दौरान की गई थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया था।


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक