मुंबई मे भारी बरसात के चलते जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त, कई क्षेत्रों मे जारी किया गया है रेड अलर्ट

मुंबई मे भारी बरसात के चलते जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त, कई क्षेत्रों मे जारी किया गया है रेड अलर्ट

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य के मुंबई व मुंबई उपनगरों मे पहले बरसात में ही कई स्थानों पर पानी भर गया, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़क याातायात के साथ साथ लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुई है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।चेतावनी के मद्देनज़र कई जगहों पर एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई है।

बारिश के कारण जमा हुए पानी को जल्द से जल्द निकाला जाए - सीएम उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि बारिश के कारण जमा हुए पानी को जल्द से जल्द निकाला जाए और परिवहन व्यवस्था फिर से बहाल की जाए। ठाकरे ने मुंबई के नियंत्रण कक्षों के अलावा ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर के जिलाधिकारियों से बातचीत की। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कहा गया है कि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में मध्यम से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है तथा ऐसे मे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि तटीय क्षेत्र के निवासियों को असुविधा न हो और जहां जरूरी हों, राहत कार्य शुरू किए जाएं।



Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त