महिला पुलिसकर्मी हुई दुष्कर्म की शिकार

महिला पुलिसकर्मी हुई दुष्कर्म की शिकार

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। मुंबई के मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में एक महिला असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सोमवार को जारी एक बयान में, पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी ने शादी के बहाने महिला असिस्टेंट पुलिस इंसपेक्टर के साथ बलात्कार किया और महिला को ब्लैकमेल करने के लिए घटना का वीडियो भी बना डाला। बताया जा रहा है कि "मुख्य आरोपी औरंगाबाद का रहने वाला है। वह एक सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए महिला पुलिसकर्मी के संपर्क में आया और उनके बीच संबंध बन गए। आरोपी पीड़िता से मिलने के लिए मुंबई के पवई इलाके में आया और उससे शादी करने का वादा किया। उसी दौरान उनके बीच संबंध बने और आरोपी ने उन्हें रिकॉर्ड कर लियाऔर बाद में अपने दो दोस्तों के साथ उसे परेशान करना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।" पुलिस के अनुसार महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर 11 जून को मुंबई के मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई थी।



Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त