वसई कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर फ़रार अपराधी हुआ गिरफ्तार

वसई कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर फ़रार अपराधी हुआ गिरफ्तार

वसई - सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर  तीन लोगों को झांसा देकर लाखों रुपयों का हेराफेरी करनेवाला आरोपी पुलिस को चकमा देकर वसई कोर्ट से फरार हो गया था, जिससे पुलिस के कार्य क्षमता पर अनेक सवालिया निशान उठ रहे थे। अंततः उस आरोपी को पुलिस ने पुनः मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मार्च 2021 को पुलिस दोपहर में आरोपी वसीम इम्ब्राहिम शेख़ (41वर्ष) को पुलिस वसई न्यायालय में हाजिर करने हेतु लेकर गई थी।जिसके दौरान वह पुलिस हवलदार संतोष म्हस्के (29 वर्ष) के हाथ को जोर से झटका देकर भाग गया था।आस -पास खोजने पर आरोपी नही मिला तो पुलिस ने रात में वसई पुलिस थाने में अपराध दर्ज कराया।आरोपी को खोजने व पकड़ने के लिए पुलिस के तीन दलों का गठन किया और अंततः गत रविवार रात डेढ़ बजे के आसपास आरोपी वसीम शेख़ को पुलिस ने मुंबई स्थित अंधेरी से गिरफ्तार कर लिया। 


Comments