मालती सिंह स्मृति न्यास ट्रस्ट द्वारा किया गया "कोविड योद्धा सम्मान" समारोह

मालती सिंह स्मृति न्यास ट्रस्ट द्वारा किया गया "कोविड योद्धा सम्मान" समारोह

पिछले लगभग 7 महीनों से सम्पूर्ण विश्व मे फैली महामारी कोविड-19 से हर कोई त्रस्त व परेशान है। आम जनता को अपने जीवन यापन करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इन परिस्थितियों में गरीबों और जरूरत मन्दो की मदद के लिए मालती सिंह स्मृति न्यास ट्रस्ट के संरक्षक अरविंद सिंह (दारा), सुरेंद्र प्रताप सिंह – रंधा (संरक्षक) ने आगे आकर सभी लोगों की निश्वार्थ सेवाएं प्रदान की। हर भूखे को प्रयाप्त राशनिंग मुहैया कराया। उल्लेखनीय यह है कि,ट्रस्ट के संस्थापक अलगू सिंह है। ट्रस्ट के संरक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह (रंधा) कहते है कि,जबसे लॉक डाउन लागू हुआ,तबसे इस संस्था के द्वारा गरीब जरूरतमंदों की लगातार सेवाएं की जा रही है। उन्होंने कहा कि,आगे भी गरीब तबके के लोगो की सेवाएं जारी रहेगा। हालांकि,जिस तरह से लोगों की मदद मालती सिंह स्मृति न्यास ट्रस्ट की,उसी तरह अपनी और परिवार की परवहा किये बिना डॉक्टर,नर्स,सफाई कर्मचारी,पुलिस प्रशासन,सामाजिक संस्थाओं ने भी अपना कर्तव्य बखूबी निभाया व पत्रकारों ने भी कोरोना काल में हर एक खबर को अपने अखबार के माध्यम से लोगों तक पहुँचा। आम जनता की हर समस्याओं को प्रशासन से अवगत कराया। इस सभी कर्मठ कोरोना योद्धाओं का सम्मान उक्त ट्रस्ट द्वारा किया गया। कोविड योद्धा सम्मान समारोह का कार्यक्रम वसई-विरार शहर महानगरपालिका अंतर्गत नालासोपारा पूर्व के चंदननाका स्थित रविवार को शाम 7 बजे से लेकर रात्रि लगभग 10 बजे चला,जिसमे मालती सिंह स्मृति न्यास ट्रस्ट द्वारा कोविड योद्धा फौजी, डॉक्टर,नर्स, सफाई कर्मचारी व पत्रकारों को श्रीफल,शॉल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नीना सिंह,आशा सिंह,विक्रम प्रताप सिंह (प्रताप फाउंडेशन ),सुरेश रेंजड़ (पालघर सचिव श्रमजीवी संघटना,त्रिभुवन पांडेय, विनय तिवारी (सलाम वसई सेवा संघ ),सुरेंद्र मिश्रा (समाजसेवी),मनोज सिंह (टाइगर),सुरेंद्र सिंह राज (मानवाधिकार फाउंडेशन),डॉ.विनय मिश्रा,दशरथ डवले (श्रमजीवी संघटना ),विजय साठवन,विजय वनगे,विशाल सिंह,चंद्रकांत भोईर, नन्दू पाटील,अजय गुप्ता,अमित शुक्ला, राजेश राय,सियाराम यादव और शैलेश पांडेय आदि गणमान्य लोग उक्त कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।कार्यक्रम के व्यवस्थापक सुरेंद्र प्रताप सिंह रंधा थे।


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...