जनपद प्रतापगढ़ के एस पी अभिषेक सिंह का हुआ तबादला, संजीव त्यागी होंगे नए एस पी

 जनपद प्रतापगढ़ के एस पी अभिषेक सिंह का हुआ तबादला, संजीव त्यागी होंगे नए एस पी



प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ के एस पी अभिषेक सिंह का हुआ तबादला, अब वें बागपत की संभालेंगे बागडोर।

बता दें कि प्रतापगढ़ जिला मे एस पी अभिषेक सिंह के आने के बाद से गैर कानूनी व्यापार पर काफ़ी हद तक लगाम लगा था तथा जिले मे अपराध पर भी लगाम लगा था। 

अब प्रतापगढ़ जिला की बागडोर बिजनौर के कप्तान संजीव त्यागी संभालेगे, संजीव त्यागी भी अभिषेक सिंह की तरह तेज तर्रार युवा है अब देखना है कि क्या संजीव त्यागी प्रतापगढ़ मे अपराधों व गैरकानूनी व्यापारों पर लगाम लगा पाएंगे..?? 

ज्ञात हो कि संजीव त्यागी मूलतः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोरटा गांव के रहनेवाले है। उनके पिता खेतों मे दिन रात एक कर इन्हें पढ़ाया था, उनका सपना था कि उनका बेटा आईपीएस बने और संजीव त्यागी जी आईपीएस बन उनके सपने को पूरा किया।  संजीव पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर हैं, संजीव के पिता ईश्वर चंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2017 में उनकी मौत हो चुकी है। उन्होंने अपने पांचो बेटों को खूब पढ़या लिखाया। उनके पास जमीने काफी थी। वह इस जमीन में खेती करते थे। मेहनत कर वह इससे जो भी कमाते थे वह अपने बच्चों की पढ़ाई में खर्च कर देते थे। 2010 बैच के IPS अधिकारी संजीव ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान राजधानी लखनऊ में बतौर DSP तैनात रहे। उनकी तेजतर्रार कार्यशैली से सभी उनके कायल थे।अपराध को सुलझाने व अपराधियों तक सर्विलांस के जरिए पहुंचने में उन्हें महारत हासिल है।



Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...