वसई विरार मे अवैध निर्माणों पर नही लगेगा घरपट्टी - डी. गंगाथरन
वसई विरार मे अवैध निर्माणों पर नही लगेगा घरपट्टी - डी. गंगाथरन
वसई - विरार : वसई विरार महानगरपालिका क्षेत्र में तेजी से हो रहे अवैध निमाणों पर लगाम लगाने हेतु मनपा आयुक्त डी. गंगाथरन द्वारा प्रभागीय अधिकारियों को अवैध निर्माणों को घरपट्टी न देने का आदेश दिया है। बता दें कि गत कुछ महीनों से वसई विरार मनपा क्षेत्र मे अवैध निर्माणों की आंधी सी चल पडी थी जिसपर लगाम लगाने हेतु वसई विरार मनपा आयुक्त ने वसई विरार मनपा के सभी 9 प्रभागों के सहायक आयुक्तों को आदेश जारी कर अवैध निर्माणों पर घरपट्टी ( घर टैक्स ) नही लगाने का सख़्त आदेश दिया है। ज्ञात हो कि अब वसई विरार मनपा क्षेत्र में अवैध रूप से नवनिर्माण किए जा रहे घर , बिल्डिंग व इंडस्ट्रियल पर घरपट्टी लगाने पर रोक लगा दिया गया है यदि कहीं किसी भी प्रभाग मे अवैध निर्माण पर नया घर पट्टी लगाया गया तो उस अधिकारी पर तुरंत कार्यवाई किया जाएगा। किंतु प्रभागीय अधिकारी मनपा आयुक्त के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए नए घरपट्टी को पुराना बता कर अवैध निर्माणकर्ता को दें सकते हैं जिसपर मनपा आयुक्त को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
Comments
Post a Comment