वसई विरार मनपा प्रभाग समिति डी मे जनसमस्याओं का अंबार

वसई विरार मनपा प्रभाग समिति डी मे जनसमस्याओं का अंबार



नालासोपारा : वसई विरार मनपा प्रभाग समिति ड अधीनस्थ गाला नगर, शिर्डी नगर, शंखेश्वर नगर व अम्बावाड़ी मे कई महीनों से पेव्हर ब्लॉक उखड़ गए है, गटर के ढक्कन टूटे फूटे अवस्था मे है अथवा गायब है, सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे है। जिससे कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। यदि स्थानिकों की माने तो स्थानिकों द्वारा प्रभागीय मनपा कार्यालय मे आसीन प्र. सह आयुक्ता मनाली शिंदे से उक्त विषय की कई बार शिकायत की गई है, किंतु वें उक्त समस्या को नजर अंदाज कर रही हैं, 



उन्हें आम जनता को हो रही तकलीफों से कुछ लेना देना नही है, ऐसे मे क्या मनपा आयुक्त डी. गंगाथरन अपने लापरवाह अधिकारियों को सचेत करते हुए आम जनमानस के समस्याओं को दूर करने के लिए प्रेरित करेंगे..?? या फिर वें भी आम जनता की समस्याओं को नजर अंदाज करेंगे..??

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक