रायगढ़ जिले के महाड़ मे ढहा 5 मंजिला इमारत

 रायगढ़ जिले के महाड़ मे ढहा 5 मंजिला इमारत, एनडीआरएफ की टीम राहत कार्य मे जुटी

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के महाड में तारिक गार्डन नामक पांच मंजिला इमारत के ढ़हने का मामला प्रकाश मे आया है। बताया जा रहा है कि उक्त इमारत में 55 से अधिक फ्लैट थे, इस इमारत में लगभग 40 परिवार रह रहे थे। जिसमे से अब तक 25 परिवारों को सुरक्षित निकाल लिया गया है किंतु अभी भी 15 परिवारों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि उक्त स्थल पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच कर राहत कार्य मे जुट गई है तथा स्थानिकों की सहायता से लोगों को मलबे से निकालने का प्रयाश किया जा रहा है। ज्ञात हो कि स्थानिकों द्वारा शासन प्रशासन पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि है पिछले कुछ वर्षों मे यहां धोखादायक अवैध इमारत का नवनिर्माण काफी तेजी से हुआ किंतु उसपर प्रशासन का किसी भी प्रकार से अंकुश नही था। 


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा