वसई-विरार मनपा के 64 करोड़ के कचरा प्रक्रिया घोटाले में ठेकेदार पर FIR
वसई-विरार मनपा के 64 करोड़ के कचरा प्रक्रिया घोटाले में ठेकेदार पर FIR विपक्ष नेता मनोज पाटील के लगातार प्रयासों को मिली सफलता; फर्जी RDF प्रमाणपत्रों से 37.66 करोड़ रुपये के भुगतान का आरोप विरार : वसई-विरार शहर महानगरपालिका के घनकचरा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत भोयदापाड़ा, गोखिवरे स्थित क्षेपणभूमि पर पुराने जमा कचरे के बायो-माइनिंग प्रोजेक्ट में कथित 64 करोड़ रुपये से अधिक के आर्थिक अनियमितता मामले में आखिरकार ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। मे. साई यूटिलिटी कॉन्ट्रैक्टर्स प्रा. लि. के ठेकेदारों के खिलाफ बोळींज पुलिस थाने में 27 अगस्त 2026 को गुन्हा क्रमांक 474/2026 दर्ज किया गया है। भाजपा नेता एवं महानगरपालिका के विपक्ष नेता मनोज पाटील ने इस कथित घोटाले का मुद्दा महासभा में दस्तावेजों और प्रमाणों के साथ उठाया था। संबंधितों के खिलाफ तत्काल आपराधिक कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने लगातार प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। 26 अगस्त 2026 को आयोजित विशेष पत्रकार परिषद में भी उन्होंने इस मामले से जुड़े कथित अनियमितताओं के दस्तावेज सार्वजनिक किए थे। इसके बाद मनपा आयुक्त...