Posts

बोईसर विधानसभा क्षेत्र में अवैध नव निर्माणों का मकड़जाल, क्या नव निर्वाचित विधायक विलास तरे अवैध निर्माणों के मकड़जाल को खत्म करने में कामयाब होंगे..??

Image
बोईसर विधानसभा क्षेत्र में अवैध नव निर्माणों का मकड़जाल, क्या नव निर्वाचित विधायक विलास तरे अवैध निर्माणों के मकड़जाल को खत्म करने में कामयाब होंगे..?? नालासोपारा : बोईसर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेल्हार, वाकनपाडा, धानिव बाग, श्री राम नगर क्षेत्र में आए दिन कानून कायदों को ताक पर रखकर अवैध नव निर्माणों को अंजाम दिया जाता है। यदि देखा जाय तो पिछले एक पखवाड़े में उक्त क्षेत्रों में कई हजार स्क्वायर फीट में अवैध नव निर्माणों को अंजाम दिया गया। जिसपर कार्रवाई शून्य...?? प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त अवैध नव निर्माण शिवसेना ( शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं द्वारा ही पोषित है। जिसके भय के चलते मनपा अधिकारी कार्रवाई करने में नाकाम है..?? अभी हाल ही में बोईसर विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक द्वारा शिवसेना मध्यवर्ती कार्यालय के उद्घाटन के दरम्यान आम जनमानस के हितार्थ कार्य करने का आश्वासन तो दे दिया गया, किंतु क्या सच में आम जनमानस हितार्थ कार्य किया जाएगा...?? क्या नव निर्वाचित विधायक आम जनमानस के विश्वास पर खरे उतर पाएंगे..?? क्या सच में मध्यवर्ती कार्यालय आम जनमानस की समस्या को सुनने व उसे सुल...

जय शिवाजी जय भारत के उद्घोष से पूरे शहर में हर्षोल्लास का माहौल

Image
जय शिवाजी जय भारत के उद्घोष से पूरे शहर में हर्षोल्लास का माहौल मनपा द्वारा आयोजित जय शिवाजी जय भारत पदयात्रा में नागरिकों की बड़ी भागीदारी वसई : जय शिवाजी, जय भारत के नारों से आज पूरा वसई शहर हर्षोल्लास से भर गया।  मौका था छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती का। हिंदू स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर, वसई विरार शहर मनपा ने वसई में शहीद बाला सावंत स्मारक से वसई किले में नरवीर चिमाजी अप्पा स्मारक तक साढ़े पांच किलोमीटर लंबी जय शिवाजी जय भारत पदयात्रा का आयोजन किया। इस पदयात्रा में हजारों नागरिकों, अधिकारियों, छात्रों, पुलिस विभाग और विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन करने वाली टीमों ने भाग लिया। वसई विधायक स्नेहा दुबे पंडित और आयुक्त अनिल कुमार पवार ने शहीद बाला सामंत के स्मारक और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को सलामी और माला पहनाकर पदयात्रा की शुरुआत की।  शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर *एक पेड़ माँ के नाम* कार्यक्रम के तहत स्मारक क्षेत्र में गणमान्य व्यक्तियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। पूरी पदयात्रा के दौरान विभिन्न कला मंडलियों का प्रदर्शन किया गय...

वन विभाग के भूखंड सर्वे नं.२५८ गांव मौजे गोखिवरे में भ्रष्टाचार के बलबूते किया जा रहा अवैध नव निर्माण, वन अधिकारी सो रहे हैं कुंभकर्णी नींद..??

Image
वन विभाग के भूखंड सर्वे नं.२५८ गांव मौजे गोखिवरे में भ्रष्टाचार के बलबूते किया जा रहा अवैध नव निर्माण, वन अधिकारी सो रहे हैं कुंभकर्णी नींद..?? नालासोपारा : विरार पूर्व स्थित मांडवी वन परिक्षेत्र अंतर्गत नालासोपारा पूर्व स्थित सर्वे नं.२५८ गांव मौजे गोखिवरे, संतोष भवन में वन विभाग के भूखंड पर कानून कायदों व नियमों की अनदेखी करते हुए पहाड़ से लगकर अवैध नव निर्माण को दिया जा रहा है अंजाम...उक्त अवैध नव निर्माण अवश्य ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है अन्यथा इस कदर बेखौफ अवैध नव निर्माण को अंजाम नहीं दिया जाता। चंद पैसों की चका चौंध में कुछ लोग इतने खुदगर्ज हो गए हैं कि उन्हें किसी के जिंदगानी से कुछ लेना देना नहीं है। बता दें कि बरसात में यदि भूस्खलन की घटना घटती है तो अकारण ही कितने व्यक्ति अथवा कितने मासूम की जान जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता किंतु उससे न तो वन अधिकारी को कुछ लेना देना नहीं है और  न ही अवैध निर्माणकर्ता/ भूमाफिया को..?? इन्हें सिर्फ अपने जेब भरने से ही मतलब है। फिलहाल देखना होगा कि उक्त मामले में नव नियुक्त वन परिक्षेत्र अधिकारी रीता वैद्य क्या कार्रवाई...

धर्मांतरण को रोकने और भारत को सनातनी राष्ट्र बनाने के लिए साधु-संतों ने शुरू किया अभियान

Image
धर्मांतरण को रोकने और भारत को सनातनी राष्ट्र बनाने के लिए साधु-संतों ने शुरू किया अभियान प्रयागराज : महाकुंभ में संतों ने भारत में भगवा ध्वज के लिए एक योजना की तैयारी की है। धर्मांतरण को रोकने और भारत को सनातनी राष्ट्र बनाने के लिए साधु-संतों, दंडी संन्यासियों ने एक अभियान शुरू किया है।इस अभियान के अंतर्गत ऋषि संविधान को आधार बनाकर देश के साढ़े पांच लाख गांवों को सनातन धर्म से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 20 साल का लक्ष्य तय किया गया है। 24 साल के मंथन और पुराणों के अध्ययन के बाद महाकुंभ में पहली बार ऋषि संविधान को आम जनता के सामने पेश किया गया। प्रयागराज में लगे महाकुंभ में भारत को हिंदू(सनातन) राष्ट्र बनाने की ओर साधु-संतो का यह पहला प्रयास है। वसुधैव कुटुंबकम को आधार बनाकर संतो ने श्रषि संविधान बनाया है। इसका मुख्यालय उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित ऋषि दर्शन क्षेत्र को बनाया गया है। इसके अलावा चार अस्थायी मुख्याल भी होंगे। उनमें उन जगहों को चुना गया है, जहां महाकुंभ का आयोजन होता है। इसमें प्रयागराज, नासिक, उज्जैन और हरिद्वाज शामिल है। हर महाकुंभ में धर्म संसद का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके ...

आपसी विवाद में प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, पहुंचा हवालात

Image
आपसी विवाद में प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, पहुंचा हवालात  पालघर : पालघर जिले में पुलिस ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति को आपसी विवाद में अपनी प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मनोर पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि मनोर गांव का निवासी आरोपी अपनी पत्नी को तलाक दे चुका था। जिले के नालासोपारा निवासी 40 वर्षीय पीड़िता के साथ उसके प्रेम संबंध थे। उन्होंने बताया कि रविवार की दोपहर को पीड़िता ने आरोपी के घर आकर कथित तौर पर एक अन्य महिला के साथ संबंध रखने के बारे में सवाल किया तो पीड़िता ने आरोपी को उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की चेतावनी दी। इसके बाद दोनों के बीच हुई तीखी बहस के दौरान आरोपी ने पीड़िता को पीटा व संगमरमर की टाइल से उस पर हमला कर दिया। स्थानीकों ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरु की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संह...

मानवीय भारत पार्टी के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Image
मानवीय भारत पार्टी के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस  राजतंत्र के विकल्प के रूप मे गणतंत्र की लोकतान्त्रिक आवधारणा को भारतीय संविधान मे आत्मसात किया गया है - मुक्तेश्वर  लखनऊ : मानवीय भारत पार्टी की तरफ से देश के विभिन्न शहरों मे गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण किया गया. मुख्य समारोह पार्टी मुख्यालय लखनऊ मे हुआ जहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकतेश्वर और समाजसेवी देवी प्रसाद यादव ने झंडारोहण किया. इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुक्तेश्वर ने अपने उद्बोधन मे कहा गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को बधाई. राजतंत्र के विकल्प के रूप मे गणतंत्र की लोकतान्त्रिक आवधारणा को भारतीय संविधान मे आत्मसात किया गया है. इसका अर्थ है देश का प्रमुख देश की जनता द्वारा चुना जायेगा, न की आनुवंशिक राजा होगा, अर्थात गणतंत्र परिवारवाद का परोक्ष रूप मे विरोधी है.यदि हमें भारतीय गणतंत्र को वास्तविक रूप मे लाना है तो हम सभी को व्यक्ति पूजा-भक्ति और परिवार पूजा-भक्ति के प्रचलन को नकारना होगा. ऐसा तभी होगा जब देश की जनता मे आत्म सम्मान और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की भावना का संचार किया जाय. राष्ट्रीय उपा...

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

Image
नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल वसई : वसई तालुका के नायगांव क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग की एक घटना प्रकाश में आई है.उक्त फायरिंग में कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है। बाकी कुछ लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि जिन दो लोगों को गोली लगने की पुष्टि हुई है, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और बाकी घायलों को लगे चोट की जांच की जा रही है। उन्हें चोट लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। जिसकी जांच चल रही है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि किन कारणों से फायरिंग हुई और जिस हथियार से गोली चलाई गई, क्या वह लाइसेंसी था या फिर अवैध हथियार था। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि आखिर पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग कैसे हुई? क्या आरोपी हथियार के साथ उक्त स्थल पर पहुंचा था? क्या उसके पास लाइसेंसी हथियार था या फिर अवैध हथियार या फिर किसी अन्य पुलिस कर्मी का हथियार छीन कर फायरिंग की गई, फिलहाल ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया...