बोईसर विधानसभा क्षेत्र में अवैध नव निर्माणों का मकड़जाल, क्या नव निर्वाचित विधायक विलास तरे अवैध निर्माणों के मकड़जाल को खत्म करने में कामयाब होंगे..??

बोईसर विधानसभा क्षेत्र में अवैध नव निर्माणों का मकड़जाल, क्या नव निर्वाचित विधायक विलास तरे अवैध निर्माणों के मकड़जाल को खत्म करने में कामयाब होंगे..??

नालासोपारा : बोईसर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेल्हार, वाकनपाडा, धानिव बाग, श्री राम नगर क्षेत्र में आए दिन कानून कायदों को ताक पर रखकर अवैध नव निर्माणों को अंजाम दिया जाता है। यदि देखा जाय तो पिछले एक पखवाड़े में उक्त क्षेत्रों में कई हजार स्क्वायर फीट में अवैध नव निर्माणों को अंजाम दिया गया। जिसपर कार्रवाई शून्य...?? प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त अवैध नव निर्माण शिवसेना ( शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं द्वारा ही पोषित है। जिसके भय के चलते मनपा अधिकारी कार्रवाई करने में नाकाम है..??

अभी हाल ही में बोईसर विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक द्वारा शिवसेना मध्यवर्ती कार्यालय के उद्घाटन के दरम्यान आम जनमानस के हितार्थ कार्य करने का आश्वासन तो दे दिया गया, किंतु क्या सच में आम जनमानस हितार्थ कार्य किया जाएगा...?? क्या नव निर्वाचित विधायक आम जनमानस के विश्वास पर खरे उतर पाएंगे..?? क्या सच में मध्यवर्ती कार्यालय आम जनमानस की समस्या को सुनने व उसे सुलझाने के लिए ही खोला गया है..?? जैसे तमाम सवाल लोगों के मन में उभर रहे हैं। बता दें कि नव निर्वाचित विधायक द्वारा चुनाव के दरम्यान अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने का वायदा किया गया था, बावजूद इसके क्षेत्र में अवैध नव निर्माणों में प्रगति देखी जा रही है। हालांकि देखना होगा कि विधायक जी क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों पर कब सख्ती से निष्कासन कार्रवाई कराएंगे..?? 

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त