Posts

वन विभाग के भूखंड को रात के अंधेरे में चट कर रहे हैं भूमाफिया / अवैध निर्माणकर्ता

Image
वन विभाग के भूखंड को रात के अंधेरे में चट कर रहे हैं भूमाफिया / अवैध निर्माणकर्ता रात के अंधेरे में वन विभाग के भूखंड पर बेख़ौफ़ अतिक्रमण, वन विभाग के अधिकारी बेख़बर नालासोपारा : वसई विरार शहर में तीव्र गति से पर्यावरण को क्षति पहुंचाते हुए वन विभाग के भूखंड पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर अतिक्रमण किया जा रहा है।जिसे रोक पाने में वन विभाग के अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। जहां देखों वहां जंगल पहाड़ों को नष्ट कर अवैध चालियों का नवनिर्माण किया जा रहा है, जिसकी शिकायत भी वन विभाग के कार्यालय में होती है, किंतु वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी उन शिकायतों को संज्ञान में लेने के बजाय नजरअंदाज करते हैं. जिसका मुख्य कारण इनकी लालची प्रवित्ति है। ये चंद पैसों के प्रलोभन में भूमाफियाओं / अवैध निर्माणकर्ताओं को संरक्षण देते हुए हरे भरे जंगल, पहाड़ों व वन्य जीवों के विनाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं..?? बता दें कि  सर्वे नं. २५८, गांव मौजे गोखिवरे, नालासोपारा पूर्व स्थित संतोष भवन पेट्रोल पंप के सामने वन विभाग के भूखंड पर कानून कायदों नियमों को ताक पर रख आए दिन पहाड़ों व हरे वृक्षों की कटाई कर ...

मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग पर सड़क दुर्घटना में 4 लोगो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Image
मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग पर सड़क दुर्घटना में 4 लोगो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल वसई : मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग पर सड़क दुर्घटना में 4 लोगो की दर्दनाक मौत, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी होने की घटना सामने आई है। इस संबंध में नायगांव पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ धारा 304 (अ) व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुटी हुई है। यह घटना गुरुवार (30 मई) को घटी थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विशाल यादव अपनी पत्नी उषादेवी यादव (42) के साथ हीरो कंपनी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्र. एमएच 4 एनएस 7839 से चिचोंटी जा रहे थे। इसी दौरान ससुनवघर गांव में न्यू फाउंटेन सिटी होटल (मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग) के सामने मोटर हाइवा क्रमांक एमएच 46 बीएम 4991 का चालक सड़क पर यातायात की परवाह किए बिना अपने मोटर हाइवा ट्रक को लापरवाही से चला रहा था। तभी मोटरसाइकिलों को ओवरटेक करते समय ट्रक की चपेट में आने से विशाल की मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गई और उसकी पत्नी उषादेवी मोटरसाइकिल से गिर गई, हादसे में उषादेवी को गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि विशाल हादसे में घायल हो गया। नायगांव पुलिस ने हाइवा ट्...

पेल्हार पुलिस की अपराध शाखा ने अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए 72 घंटे के अंदर आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

Image
पेल्हार पुलिस की अपराध शाखा ने अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए 72 घंटे के अंदर आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार  नालासोपारा : मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत पेल्हार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दिनांक. 28/05/2024 को प्रातः 09.00 बजे हरवटेपाड़ा, धानिवबाग नालासोपारा पूर्व स्थित धोदादा पहाड़ियों के नीचे लगभग 35 से 40 वर्ष की एक अज्ञात महिला, जिसने गुलाबी रंग का पंजाबी सलवार सूट और चॉकलेट (बैंगन) रंग का नकाब पहना हुआ था उसे अज्ञात कारणों से लोहे के चाकू या किसी अन्य तेज हथियार से गर्दन, छाती पर वार किया गया था। हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नियत से उक्त अज्ञात महिला के शव को धोदड़ा पहाड़ के नीचे पहाड़ की घाटी में फेंक दिया गया. दिलीप रामचन्द्र हरवटे, उम्र 49 वर्ष, व्यवसाय कृषि, निवासी जिला परिषद स्कूल के पास, हरवटेपाड़ा, धानिवबाग,वसई, जिला.पालघर की शिकायत पर पेल्हार पुलिस स्टेशन में भा.द.वि.स. की धारा 504/2024 धारा 302, 201 के तहत 28/05/2024 को मामला दर्ज किया गया। उक्त अपराध की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र वनकोटी ने स्वयं उक्त अपराध की जांच ...

पेल्हार विभाग में वाणिज्यिक संपत्ति कर का मनमाने ठंग से हो रही है वसूली - विधायक राजेश पाटिल

Image
पेल्हार विभाग में वाणिज्यिक संपत्ति कर का मनमाने ठंग से हो रही है वसूली - विधायक राजेश पाटिल वसई : वसई-विरार शहर मनपा की सीमा के भीतर वार्ड समिति एफ (पेल्हार) में घर के भूखंडों के संग्रह के लिए मनपा ने एक ठेकेदार को ठेका दिया है। जो कि लोगों से वाणिज्यिक संपत्ति कर का मनमाने ठंग से वसूली कर रहा है। हालाँकि, बोईसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश पाटिल ने उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए वसई-विरार शहर मनपा आयुक्त अनिल कुमार पवार को एक निवेदन के माध्यम से शिकायत की कि यह ठेकेदार मनमाने ढंग से वाणिज्यिक संपत्ति कर की वसूली में लगा हुआ है और संबंधित ठेकेदार का अनुबंध रद्द करने का अनुरोध किया है। विधायक पाटिल ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि एक ठेकेदार को नगर पालिका द्वारा वसूला जाने वाला निर्धारित किराया वसूलने का ठेका दिया गया है किंतु संबंधित ठेकेदार संपत्ति मालिकों से बड़ी मात्रा में व्यावसायिक संपत्ति की वसूली कर रहा है. नगर पालिका को तत्काल अनुबंध निरस्त कर संभागीय कार्यालयों को पूर्व की भांति बदले में किराया वसूलने के आदेश देने चाहिए, ताकि कर्मचारियों से इस मामले में जानकारी ले...

पेल्हार विभाग में चल रहा जंगल राज, भूमाफियाओं / अवैध निर्माणकर्ताओं के इशारे पर चल रहे हैं मनपा अधिकारी

Image
पेल्हार विभाग में चल रहा जंगल राज, भूमाफियाओं / अवैध निर्माणकर्ताओं के इशारे पर चल रहे हैं मनपा अधिकारी धानिव पेल्हार क्षेत्र को जल्द से जल्द कांक्रीट के जंगल में तब्दील करने की चल रही है तैयारी वसई विरार : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ़ कार्यक्षेत्र वाकनपाडा स्थित अतहर कम्पाउंड, डी मेलो कम्पाउंड ( चौधरी कम्पाउंड ), उमर कम्पाउंड, माइकल कम्पाउंड व झाबर पाडा में भ्र्ष्टाचार व गुंडागर्दी के बलबूते धड़ल्ले से अवैध नवनिर्माण को बेख़ौफ़ अंजाम दिया जा रहा है,जो कि सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां भी बटोर रहा है..किंतु मनपा अधिकारियों को दिखाई नही दे रहा है..??आखिर दिखाई भी कैसे दें जब वे अपनी आंखों पर भ्र्ष्टाचार के चश्मा चस्पा कर लिए हैं..?? बता दें कि उक्त सभी अवैध नवनिर्माणों से मनपा के राजस्व विभाग को लाखों रुपयों की भी क्षति हो रही है।किंतु उससे मनपा के भ्र्ष्ट अधिकारियों को क्या लेना देना..?? उन्हें तो सिर्फ अपनी जेब भरने मात्र से ही मतलब है..?? बता दें कि पिछले दिनों इसी अवैध निर्माण ने एक निर्दोष मजदूर की जान भी ले ली किंतु उससे न तो मनपा को कुछ फर्क पड़ा और न ही अवैध निर्माणकर्ताओं को....

नालासोपारा के धानिव बाग में मिला महिला का शव,पुलिस शिनाख्त में जुटी

Image
नालासोपारा के धानिव बाग में मिला महिला का शव,पुलिस शिनाख्त में जुटी नालासोपारा : मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत नालासोपारा पूर्व स्थित पेल्हार पुलिस स्टेशन सीमांतर्गत धानिव बाग में एक 35 से 40 वर्षीय अज्ञात महिला की हत्या किया हुआ शव पेल्हार पुलिस को मिला है। इस संबंध में पेल्हार पुलिस ने अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ धारा 302,201 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 28 मई को धोदाडा डोंगर के नीचे, हरवटेपाडा, धानिवबाग, नालासोपारा पूर्व में एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष की हत्या किया हुआ शव मिला, उन्होंने कहा कि, महिला गुलाबी रंग का पंजाबी सलवार सूट और उसके ऊपर चॉकलेट (बैंगन) रंग का नकाब पहनी हुई है, अधिकारी ने बताया कि, किसी अज्ञात कारण से अज्ञात अभियुक्त ने महिला की गर्दन, छाती पर लोहे के चाकू या किसी अन्य धारदार हथियार से वार कर, उसकी हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से महिला के शव को धोदाडा डोंगर के नीचे लाकर फेंक दिया। फिलहाल, पुलिस महिला की शिनाख्त व हत्यारे की तलाश में जुटी हुई है।

डेढ़ साल के बच्चे को बेचने के आरोप में दो ट्रांसजेंडर समेत छह लोग गिरफ्तार

Image
डेढ़ साल के बच्चे को बेचने के आरोप में दो ट्रांसजेंडर समेत छह लोग गिरफ्तार मुंबई : डेढ़ साल के बच्चे को साढ़े चार लाख रुपये में बेचने के आरोप में पुलिस ने दो ट्रांसजेंडर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में बच्चे के माता-पिता भी शामिल हैं। इस संबंध में डीएन नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।इस मामले में पुलिस ने खुद शिकायत दर्ज की है और उनकी शिकायत के आधार पर डीएन नगर थाने में आईपीसी की धारा 370, 34 के साथ-साथ किशोर न्याय (देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धारा 80 और 81 के तहत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।इस मामले में पुलिस सब-इंस्पेक्टर सीमा खान (32) शिकायतकर्ता हैं। शिकायत के मुताबिक एक साल सात महीने के बच्चे हुसैन शेख को बेचा गया था।बच्चे की मां नाजमीन शेख और पिता मोहम्मद शेख मलाड मालवणी परिसर अब्दुल हमीद रोड इलाके में रहते हैं। दंपत्ति ने खुद ही अपने बच्चे को बेचा। इसके लिए अंधेरी वेस्ट इंदिरा नगर की ट्रांसजेंडर सायबा अंसारी, उसी इलाके में रहने वाली राबिया अंसारी और सकीना बानू शेख की मध्यस्थता से बच्चे को बेचा गया।सकीना शेख इस जोड़े की परिचित है। सायबा अंसारी क...