पेल्हार विभाग में चल रहा जंगल राज, भूमाफियाओं / अवैध निर्माणकर्ताओं के इशारे पर चल रहे हैं मनपा अधिकारी

पेल्हार विभाग में चल रहा जंगल राज, भूमाफियाओं / अवैध निर्माणकर्ताओं के इशारे पर चल रहे हैं मनपा अधिकारी

धानिव पेल्हार क्षेत्र को जल्द से जल्द कांक्रीट के जंगल में तब्दील करने की चल रही है तैयारी

वसई विरार : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ़ कार्यक्षेत्र वाकनपाडा स्थित अतहर कम्पाउंड, डी मेलो कम्पाउंड ( चौधरी कम्पाउंड ), उमर कम्पाउंड, माइकल कम्पाउंड व झाबर पाडा में भ्र्ष्टाचार व गुंडागर्दी के बलबूते धड़ल्ले से अवैध नवनिर्माण को बेख़ौफ़ अंजाम दिया जा रहा है,जो कि सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां भी बटोर रहा है..किंतु मनपा अधिकारियों को दिखाई नही दे रहा है..??आखिर दिखाई भी कैसे दें जब वे अपनी आंखों पर भ्र्ष्टाचार के चश्मा चस्पा कर लिए हैं..?? बता दें कि उक्त सभी अवैध नवनिर्माणों से मनपा के राजस्व विभाग को लाखों रुपयों की भी क्षति हो रही है।किंतु उससे मनपा के भ्र्ष्ट अधिकारियों को क्या लेना देना..?? उन्हें तो सिर्फ अपनी जेब भरने मात्र से ही मतलब है..?? बता दें कि पिछले दिनों इसी अवैध निर्माण ने एक निर्दोष मजदूर की जान भी ले ली किंतु उससे न तो मनपा को कुछ फर्क पड़ा और न ही अवैध निर्माणकर्ताओं को..?? उन्हें सिर्फ और सिर्फ भ्र्ष्टाचार करने से ही मतलब है..?? क्षेत्र में यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि उक्त अवैध नवनिर्माणों में क्षेत्रीय नेताओं की भी अहम भूमिका है..?? इनके द्वारा भी चंदे के नाम पर नजराना लेकर क्षेत्र में अवैध नवनिर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है..?? भले ही समाज हित मे कार्य करने के लिए पदभार नही है। वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ़ में प्र. सह आयुक्त गणेश पाटिल की नियुक्ति मानो सिर्फ क्षेत्र में  भ्र्ष्टाचार व अवैध नवनिर्माणों को बढ़ावा देने के लिए ही की गई है। जिसके चलते धानिव पेल्हार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध नवनिर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों की माने तो यहां पर दिन दुगुनी रात चौगुनी की तर्ज पर अवैध नवनिर्माण किए जाते है।इन अवैध निर्माणों की मनपा में कितनी भी शिकायतें कर ली जाएं लेकिन मनपा अधिकारियों के कानों पर जूं तक नही रेंगता।बल्कि वे शिकायतकर्ता को गुमराह करते हैं. और अवैध नवनिर्माणों को संरक्षण..?? फिलहाल देखना यह होगा कि उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए अति.आयुक्त ( उत्तर ) रमेश मनाले व उपायुक्त (अतिक्रमण) दीपक झिंझड उक्त सभी अवैध नवनिर्माणों को ध्वस्त करते हुए सबंधित अवैध निर्माणकर्ताओं पर MRTP के तहत मामला दर्ज कराते हैं या फिर अवैध निर्माणकर्ता को सौ तोपों की सलामी देकर भ्र्ष्टाचार के आगोश में तथास्तु का वरदान देंगे..?? जैसा कि अब तक प्रभाग फ़ कार्यक्षेत्र में देखा गया है..??


 

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक