Posts

मार पीट कर महिला को घर से निकाला, पति की विषम परिस्थितियों में मौत,सारी जमीन ससुराल जनियों के नाम

Image
मार पीट कर महिला को घर से निकाला, पति की विषम परिस्थितियों में मौत,सारी जमीन ससुराल जनियों के नाम बिनैका ( संदीप सिंह ) ;  बिनैका ग्राम सभा में रहने वाली इन्दू तिवारी पत्नी अभिषेक तिवारी उम्र 27 वर्ष जिनके दो छोटे बच्चे क्रमश: 8 वर्ष और 6 वर्ष के है, ने बताया कि उन्हें दिनांक 14 मई 2021 को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया जिसके बाद उन्होंने अपने मायके की शरण ली। इस सम्बन्ध में एक तहरीर थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा को दिया लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई l   इस दौरान उनके पति की सारी सम्पत्ति को ससुराल वालो ने बहला फुसला कर वसीयतनामा करा लिये जिसकी जानकारी पीड़ित महिला को तक नहीं होने दिया गया। दिनाक 13/01/ 2022 को रात्रि 12 बजे विषम परिस्थितियों में अभिषेक की मौत हो जाती है जिसपे हत्या का शक जताया जा रहा है । पत्नी के पहुंचने से पहले ही शव जला दिया जाता है। पीडिता इस दुखभरी घडी में अपने दो छोटे बच्चों के साथ अपने मायके वापस लौट जाती है। इसके बाद पीडिता अपना और अपने बच्चो के हक के लिए 10/05/2022 को ग्राम प्रधान व लेखपाल बिनैका से पति की संपत्ति में  वरासत दर्ज...

अपवा की जिलास्तरीय बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर हुयी चर्चा

Image
अपवा की जिलास्तरीय बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर हुयी चर्चा बैठक में जिलास्तरीय कमिटी का हुआ विस्तार हाजीपुर/राजापाकर : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेस के परिसर में अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन वैशाली का जिला स्तरीय बैठक आयोजित किया गया । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने किया जबकि संचालन जिला अध्यक्ष कालेश्वर कुमार ने किया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कालेश्वर कुमार ने कहा कि हम सभी पत्रकार अनेकों तरह के मुसीबतों को झेल कर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं परंतु पत्रकारों के हितों की चिंता न शासन को है नाहीं प्रशासन को है । इसलिए संगठन ही एक ऐसा माध्यम है जिसके बलबूते पर हम अपनी मांगों को शासन प्रशासन तक पहुंचाने में सक्षम होते हैं। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार मितभाषी ने कहा कि संघ में बल होता है और हम सभी को संगठित होना चाहिए । वही प्रदेश उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा की भले ही हम सब अलग-अलग बैनर के संवाददाता हो सकते हैं परंतु हम सभी पत...

गांव की किशोरियों ने समर कैंप में आराजीलाईन में सीखे आत्म निर्भरता के गुर

Image
गांव की किशोरियों ने समर कैंप में आराजीलाईन में सीखे आत्म निर्भरता के गुर राजातालाब में किशोरी समर कैम्प का भव्य समापन  सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बेटियों ने की मन की बात राजातालाब/ वाराणसी ( राजकुमार गुप्ता ) : आराजी लाइन ब्लॉक के समक्ष जन शिण केन्द्र अम्बेडकर नगर व मनरेगा मज़दूर यूनियन की ओर से आराजीलाईन ब्लाक के पास स्थित यूनियन सभागार मे आयोजित समर कैंप में राजातालाब सहित आसपास के गांवों की किशोरियों ने आत्मनिर्भरता का गुर सीखा। छह महीने तक चलने वाले इस समर कैंप में क्या नहीं सिखाया गया। इस कैंप का किशोरियों ने भरपूर लुत्फ उठाया। छह माह के बाद रविवार को समारोह पूर्वक कैंप का राजातालाब स्थित सम्पूर्णा लान में समापन हुआ। बता दें कि ग्रामीण किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जन शिक्षण केन्द्र अम्बेडकर नगर संस्था व मनरेगा मज़दूर यूनियन के तत्वाधान में जनवरी से किशोरी व्यावसायिक कैम्प की शुरुआत की हुई थी। कैम्प में राजातालाब गांव और आसपास के करीब बीस अलग-अलग गांव बीरभानपुर, कुंडरिया, गणेशपुर, मेंहदीगंज, चक्रपानपुर, टोडरपुर, हरपुर, भीखारीपुर, महगांव, हरसोस आदि की करीब 80 किशोर...

प्रेमी व प्रेमिका की राहें हुई जुदा, पंचायत के फैसले के बाद बेबस युगल अपने मां-बाप के साथ गए घर

Image
प्रेमी व प्रेमिका की राहें हुई जुदा, पंचायत के फैसले के बाद बेबस युगल अपने मां-बाप के साथ गए घर युगल की जाति बनी सबसे बड़ी बांधा राजातालाब, वाराणासी ( राजकुमार गुप्ता ) :  राजातालाब पुलिस का प्रयास उस समय रंग ले आया जब युवती ने युवक को पहचानने से इंकार किया इस फ़ैसले के बाद पंचायत ने भी प्रेमी-प्रेमिका को अलग-अलग रहने का फरमान जारी कर दिया। यह घटना राजातालाब क्षेत्र की है। जहां कुछ दिन पहले प्रेमी ने प्रेमिका से विवाह का दावा करते हुए ससुरालियो पर पत्नी को बंधक बनाकर रखने और विदाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए बीते गुरुवार को कलाई की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश किया इलाज के बाद सेहत मे थोड़े सुधार के बाद शनिवार को तहसील राजातालाब के चौखट पर जाकर एसडीएम, सीओ सदर, थानाध्यक्ष राजातालाब से अपने प्यार को पाने की गुहार लगाया। एसडीएम ने क्षेत्राधिकार सदर और थानाध्यक्ष को उक्त मामले का हल निकालने हेतु निर्देशित किया तत्पश्चात् थानाध्यक्ष उसी दिन शाम को दोनों पक्षों को राजातालाब थाने पर बुलाया। इसके बाद चला पंचायत का दौर। अंतरजातीय विवाह का युगल के परिजनों ने कड़ा विरोध किया और दोनों को को अल...

गरीबों को काम दिलाने के नाम पर हो रही मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी का खेल पूर्वांचल में पसार रहा पैर

Image
गरीबों को काम दिलाने के नाम पर हो रही मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी का खेल पूर्वांचल में पसार रहा पैर वाराणसी/चंदौली/सोनभद्र/मिर्जापुर ( राजकुमार गुप्ता ) : गरीबों को काम दिलाने के नाम पर हो रही मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी का खेल पूर्वांचल में भी पैर पसारने लगा है। हालांकि सीधे तौर पर यह अभी साबित नहीं हुआ है लेकिन काम पर जाने वालों के लापता होने से इसकी आशंका प्रबल हो गई है। चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। निदिलपुर गांव निवासी लक्ष्मीना देवी ने पूर्व ग्राम प्रधान मधुकर मौर्य पर काम दिलाने के नाम पर अपने पति को सोनभद्र के घोरावल बाजार ले जाने, उन्हें गायब करने और साज़िश के तहत उनके देवर के हस्ताक्षर से मिर्जापुर के मड़िहान थाना में भ्रामक गुमशुदगी रिपोर्ट लिखवाने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने अपने पति की हत्या की आशंका भी जताई है। इस मामले की लिखित शिकायत उन्होंने वाराणसी परिक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक से भी की है लेकिन आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और ना ही उन्हें उनका पति मिला है। लक्ष्मीना देवी ने वाराणसी परिक्षेत्र के अपर ...

वसई , नालासोपारा, विरार क्षेत्र में बिना प्रमाणिकता व बिना लाइसेंस के फल फूल रहा है एस्टेट एजेंट का कारोबार....

Image
वसई , नालासोपारा, विरार क्षेत्र में बिना प्रमाणिकता व बिना लाइसेंस के फल फूल रहा है एस्टेट एजेंट का कारोबार.... नालासोपारा : रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट एक्ट 2016 के अनुसार प्रत्येक रियल एस्टेट एजेंट को अपना व्यवसाय करने के लिए पंजीकरण प्रमाण पत्र और लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होता है। किंतु नालासोपारा, वसई व विरार क्षेत्र में बिना किसी प्रमाण पत्र व लाइसेंस के ही एस्टेट एजेंट बेखौफ़ होकर अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं अथवा आम जनता के साथ ठगी कर रहे हैं। बता दें कि क्षेत्र में गली कूचे के टपोरियों से लेकर किराने की दुकान, पान टपरी , चाय की दुकान चलानेवाला भी एस्टेट एजेंट बनकर बैठा हुआ है। जो कि भोलीभाली आम जनता को घर दिलाने के नाम पर गुमराह करते हुए आर्थिक तौर पर लूट मचा कर रखे हैं। जिसकी पुलिस प्रशासन को सख़्ती से जांच करनी चाहिए व बिना लाइसेंस के एस्टेट एजेंट का कारोबार चलानेवालों पर कार्यवाई करनी चाहिए। इस प्रकार के फर्जी एस्टेट एजेंट चंद पैसों की लालच में क्षेत्र में आपराधिक किस्म के लोगों को बसा कर क्षेत्र में अपराध को बढ़ावा देते हैं। जो कि विचारणीय है। शहर में प्रमाणिकता ...

बाइक के पीछे बैठनेवाले के लिए भी हेलमेट होगा अनिवार्य

Image
बाइक के पीछे बैठनेवाले के लिए भी हेलमेट होगा अनिवार्य मुंबई : बाइक के पीछे बैठने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए अब हेलमेट अनिवार्य होगा। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने आदेश जारी कर 15 दिन में कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।मोटरसाइकिल चलाते समय पीछे की सीट पर बैठा व्यक्ति अगर हेलमेट नही पहनता है तो 500 रुपये का जुर्माना और तीन महीने की सज़ा का भी प्रावधान इस आदेश में दिया गया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक आदेश जारी किया है।जिसमे चालक और पीछे बैठे व्यक्ति को अगले एक पखवाड़े से हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।अगले एक पखवाड़े में फैसला लागू कर दिया जाएगा। जो भी इन नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से तीन महीने के लिए चालक का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा इसलिए 15 दिन बाद मुंबई मे बाईक की पीछे सीट पर बैठनेवालो को हेलमेट पहनना जरुरी होगा। मुंबई ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान के तहत बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों के लाइसेंस को निलंबित करने के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को एक प्रस्ताव भेजा गया है।पुलिस ने 1,947 दोपहिया वाहनों को हेलमेट पहनने क...