Posts

पालघर के पटाखा कारखाने मे हुए विस्फोट मे घायलों को 15 लाख रुपए मुआवजा देने का निर्देश

Image
पालघर के पटाखा कारखाने मे हुए विस्फोट मे घायलों को 15 लाख रुपए मुआवजा देने का निर्देश  पालघर : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने महाराष्ट्र सरकार को पालघर में पटाखा कंपनी में हुए विस्फोट से घायल श्रमिकों को 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है।एनजीटी ने औद्योगिक सुरक्षा निदेशक को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ मिलकर तीन माह में ऐसी गतिविधियों से जुड़े दुर्घटनागत, पेशेगत और पर्यावरण संबंधी जोखिमों का अध्ययन करने का भी निर्देश दिया है।एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की पीठ ने कहा कि यह मुआवजा महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक महीने के अंदर पालघर के जिलाधिकारी के माध्यम से भुगतान किया जाए। पीठ ने कहा, 'हम महाराष्ट्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से यह सुनिश्चित करने के लिए कानूनी सहयोग देने का अनुरोध करते हैं कि बिना किसी बाधा के सही व्यक्तियों को भुगतान हो जाए।'  हरित पैनल का यह आदेश मीडिया की इस खबर पर संज्ञान लेने के बाद आया है कि 17 जून को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर पालघर जिले के देहने गांव में पटाखों के एक कारखाने में विस्फोट...

6 माह बाद भी वसई तालुका की जनता टिके के लिए तरस रही है - मनोज बारोट

Image
6 माह बाद भी वसई तालुका की जनता टिके  के लिए तरस रही है - मनोज बारोट 10 दिन मे यदि टिका केंद्र और डोज की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध नही हुई तो होगा तीव्र जन आंदोलन वसई ( लालप्रताप सिंह ) : वैश्विक महामारी कोरोना से लोगों को बचाने के लिए देशभर में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। जब टीकाकरण शुरू हुआ था तब भी वसई तालुका की जनता टिके के लिए तरस रही थी और आज भी तरस रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्य सरकारों को टीकाकरण पर जोर देने का आदेश दिया था। जिसके परिणामस्वरूप पूरे देश में जोर शोर से टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र  सरकार भी दावा कर रही है कि पूरे देश में टीकाकरण को लेकर महाराष्ट्र राज्य प्रथम स्थान पर है किंतु हकीकत कुछ और है। बता दें कि उसी महाराष्ट्र राज्य के पालघर जिला के वसई तालुका की तकरीबन 28 लाख जनता आज 6 महीने बीतने के पश्चात भी टीकाकरण को लेकर परेशान है,वसई विरार मनपा क्षेत्र में गिने चुने ही केंद्र चलते है जिसमे से अधिकतर  केंद्र टिका पर्याप्त मात्रा मे न होने की वजह से साप्ताह में चार दिन बंद ही रहते है।क्षेत्र में कई ऐसे नौकरी पेशा ...

महिला की हत्या कर लूट को दिया अंजाम, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Image
महिला की हत्या कर लूट को दिया अंजाम, आरोपी हुआ गिरफ्तार पालघर : महाराष्ट्र राज्य के पालघर जिले में कथित तौर पर एक महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले में पालघर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।आरोपी 11 जून को वाडा तहसील के सपने गांव में तड़के करीब चार बजे लूट और हत्या को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने घर में सो रही थी कि तभी अचानक आरोपी उसके घर मे घुसा और एक धारदार हथियार से महिला का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी तथा करीब 62 हजार रुपये के सोने की जेवेलरी लेकर फरार हो गया। महिला एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है जबकि उसका पति एक स्कूल में शिक्षक है। पालघर पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी को शुक्रवार को वसई से गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुटी हुई है।

ऑनलाइन ठगी मामले में एक दंपति हुए गिरफ्तार

Image
ऑनलाइन ठगी मामले में एक दंपति हुए गिरफ्तार वसई : पालघर जिले के अंतर्गत आनेवाले वसई में एक ऑनलाइन भुगतान प्लेटफॉर्म पर फर्जी भुगतान के जरिए कई रेस्टॉरेंट और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठानों से कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक युवा दंपति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। वसई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के अनुसार गिरफ्तार किए गए दंपति ने 23 जून को एक रेस्टॉरेंट में खाना खाया और ऑनलाइन माध्यम के जरिए 6,413 रुपये के भुगतान का संदेश कर्मचारी को दिखाया, जो कि कथित तौर पर फर्जी था। पुलिस ने इस संबंध में शुक्रवार को मामला दर्ज किया और जांच के दौरान पाया गया कि दोनों ने इसी तरह से कस्बे में कई अन्य प्रतिष्ठानों से भी धोखाधड़ी की है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर पुलिस ने नालासोपारा में रहनेवाले दंपति को गिरफ्तार कर लिया, जहां पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि इन्होंने कई अन्य रेस्टॉरेंट, पेट्रोल पंप और पबों से भी धोखाधड़ी की है।

चूहे ने कुतरा आईसीयू मे भर्ती मरीज की आंख, महापौर ने दिया जांच का आदेश

Image
चूहे ने कुतरा आईसीयू मे भर्ती मरीज की आंख, महापौर ने दिया जांच का आदेश  मुंबई : मुंबई महानगरपालिका के राजावाड़ी अस्पताल के ICU वार्ड में बेहोशी की हालत में एक मरीज की आंखों के पास चूहों ने काट लिया है, मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है वहीं इस मामले में मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने कहा है कि वो जांच कराएंगी साथ ही उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।बताया जा रहा है कि जिस मरीज के साथ ये हादसा पेश आया उसका नाम श्रीनिवास यल्लपा है और वो सांस की तकलीफ की वजह से राजावाडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था,उसे दो दिनों पहले भर्ती करवाया गया था उसको बुखार चढ़ गया था और किडनी में भी पेन था जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उसे आईसीयू में एडमिट कराया गया था। मंगलवार की सुबह जब श्रीनिवास के रिश्तेदारों ने उनकी एक आंख से खून बहता हुआ तो वो घबरा गए और तुरंत ही स्टॉफ को जानकारी दी फिर इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि चूहे ने आंख कुतर ली है जिससे खून बह रहा था। डॉक्टरों ने जांच की तो पाया कि आंख बच गई है, चूहे ने आंख की पलक के नीचे कुतरा था जिससे आंख बाल-बाल बच गई।

मामूली विवाद के चलते पूर्व महिला पत्रकार ने 7 वर्षीय बच्चे संग की आत्महत्या

Image
मामूली विवाद के चलते पूर्व महिला पत्रकार ने 7 वर्षीय बच्चे संग की आत्महत्या  मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना अंधेरी इलाके के चांदीवाली की है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाली 44 वर्षीय महिला का नाम रेशमा तेंत्रिल था और वह पूर्व पत्रकार थी। रेशमा के पति की 1 महीने पहले करोना से मौत हो गयी थी। सूत्रों की माने तो रेशमा ने यह कदम अपने पड़ोसी से तंग आकर उठाया है। इस बात का खुलासा रेशमा के सुसाइड नोट से हुआ है। सुसाइड नोट में रेशमा ने अपने पड़ोसी अयूब खान और उनके परिवार पर मानसिक रूप से तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अयूब को गिरफ्तार कर लिया है। रेशमा का कहना था कि उसके 7 वर्षीय बेटे गरुण के खेलने पर पड़ोसी आपत्ति जताते थे और उससे झगड़ा करते थे। रेशमा ने 30 मई को सोशल मीडिया फेसबुक पर लिखी एक पोस्ट में भी इस बात का जिक्र किया था। रेशमा ने बीते सोमवार को अपने 7 वर्षीय बेटे गरुण के साथ 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। लेकिन अभी तक उसका अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। क्योंकि उसके परिवा...

डॉ. मुखर्जी ने बलिदान देकर देश की रक्षा की - आचार्य भारतभूषण

Image
डॉ. मुखर्जी ने बलिदान देकर देश की रक्षा की - आचार्य भारतभूषण भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष और स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग मंत्री डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज जनसंघ कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा राष्ट्रीय कार्य परिषद् की ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने डॉ मुखर्जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे एक महान शिक्षाविद, विधिवेत्ता, प्रशासक और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने जीवन की तमाम सुख-सुविधाओं का त्याग किया और हमेशा संघर्ष का कंटकाकीर्ण मार्ग चुना। आचार्य पाण्डेय ने कहा कि बंगाल के वित्त मंत्री, संविधान सभा के सदस्य तथा केन्द्रीय उद्योग मंत्री के रूप में डॉ. मुखर्जी का इस देश को योगदान स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उन्होंने कहा कि सर क्रिप्स और कैबिनेट मिशन के समक्ष भारतीय जनता का स्वतंत्रता के लिए प्रभावी पक्ष डॉ. मुखर्जी ने रखा और आधे बंगाल तथा पंजाब को पाकिस्तान जाने से बचा लिया। जम्मू और कश्मीर से दो प्रधान, दो विधान और दो निशान समाप्त कर देश क...