महिला की हत्या कर लूट को दिया अंजाम, आरोपी हुआ गिरफ्तार

महिला की हत्या कर लूट को दिया अंजाम, आरोपी हुआ गिरफ्तार

पालघर : महाराष्ट्र राज्य के पालघर जिले में कथित तौर पर एक महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले में पालघर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।आरोपी 11 जून को वाडा तहसील के सपने गांव में तड़के करीब चार बजे लूट और हत्या को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने घर में सो रही थी कि तभी अचानक आरोपी उसके घर मे घुसा और एक धारदार हथियार से महिला का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी तथा करीब 62 हजार रुपये के सोने की जेवेलरी लेकर फरार हो गया। महिला एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है जबकि उसका पति एक स्कूल में शिक्षक है। पालघर पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी को शुक्रवार को वसई से गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नालासोपारा स्टेशन के पास गंदे पानी में चाय की केतलियां धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल...

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल