धोडीपूजा नाके पर सरावली ग्रामपंचायत का स्वागत द्वार बना आकर्षण का केंद्र
धोडीपूजा नाके पर सरावली ग्रामपंचायत का स्वागत द्वार बना आकर्षण का केंद्र
लोगो मे ख़ुशी की लहर, सरपंच व ग्रामविकास अधिकारी का लोगो ने माना आभार
बोईसर : धोडीपूजा नाके पर सरावली ग्रामपंचायत की ओर से बनाया गया भव्य स्वागत द्वार लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। ग्रामपंचायत द्वारा किए गए इस विकास कार्य को लेकर स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर है। इस स्वागत द्वार के माध्यम से सरावली गांव की एक अलग पहचान बनेगी और यहां से गुजरने वाले लोगों को गांव के नाम की जानकारी भी आसानी से मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामपंचायत की ओर से किए जा रहे ऐसे विकास कार्यों से गांव की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ गांव की नई पहचान भी बन रही है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए सरपंच, ग्रामविकास अधिकारी तथा ग्रामपंचायत के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह गांव के विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य लगातार किए जाएंगे।

Comments
Post a Comment