मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने बनारस स्टेशन पर खड़ी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस कोचों का किया निरीक्षण...

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने बनारस स्टेशन पर खड़ी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस कोचों का किया निरीक्षण...

वाराणसी (ओ. पी. तिवारी) : मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी  आशीष जैन ने  दिनांक 25 जून 2026 को  बनारस  रेलवे स्टेशन के  प्लेटफाँर्म संख्या 08 पर नई दिल्ली जाने को तैयार खड़ी गाड़ी संख्या 15127 बनारस-नईदिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस  रेक  का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस स्टेशन के प्लेटफांर्म संख्या 08 पर खड़ी 15127  बनारस नई दिल्ली काशी विश्वनाथ  एक्सप्रेस रेक(कोचों) का  गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रेन के सभी कोचों में  यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुख सुविधाओं सहित कोच की स्वच्छता, कोचों का मेंटेनेंस,लिनन की गुणवत्ता व् साफ-सफाई, वॉटर रिफलिंग, जलापूर्ति व्यवस्था, कोच के लाइट एवं पंखों की कार्यशीलता, एवं यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की तथा वातानूकूलित कोचों में फायर डिटेक्शन सिस्टम का भी अवलोकन किया और   उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ट्रेनों में सभी सुविधाओं का मानक स्तर एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने  अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यात्रिक इंजीनियर अनुभव पाठक,कोचिंग डिपो अधिकारी  हरिशंकर कुमार सहित संबंधित  वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा