अंधेरी स्थित पंप हाउस की अंबे माता' के दर्शन के लिए देवी भक्तों की उमड़ रही है भीड़

अंधेरी स्थित पंप हाउस की अंबे माता' के दर्शन के लिए देवी भक्तों की उमड़ रही है भीड़

मुंबई : नवरात्रि के इस पावन पर्व के अवसर पर मुंबई के अनेक इलाकों में सार्वजनिक नवरात्रोसव का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया है। अनेक जगहों पर जय अंबेमाता के दर्शन के लिए देवी भक्तों की अच्छी खासी भीड़ हो रही है। इसके अलावा मां जयअंबे की स्थापना घरों में भी देवी भक्तों द्वारा की गई है। जो कि देवी भक्तों के' लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसी तरह अंधेरी पूर्व के शारदा पांडे चाल में जननी शक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा पुष्पा त्रिपाठी की ओर से पिछले कई सालों से नवरात्रि में अंबे माता' की स्थापना की जा रही है। खास बात यह है कि अंबे माता के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जननी शक्ति महिला मंडल की ओर से आयोजित अंबे माता के दर्शन के लिए नवरात्रि के छठवें दिन पी. एस. फाउंडेशन के संस्थापक प्रदीप शर्मा व फाउंडेशन की अध्यक्षा स्वीकृति शर्मा ने यहां उपस्थित होकर अंबे माता के दर्शन का लाभ उठाया। इस दौरान शर्मा ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि में हम सब जगत जननी माँ दुर्गा की आराधना में लीन हैं चारों ओर आस्था की अमृत वर्षा हो रही है। मां से यही प्रार्थना है कि सभी देशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि का वास हो। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और संपादक ओमप्रकाश तिवारी राजू राठोड़, रमेश चौबे, दिनेश सिंह,उमेश उपाध्याय, अशोक दुबे, संदीप चौबे , श्याम दुबे, माया दुबे, इंद्रावती वर्मा, सांवरिया चौरसिया, श्रीदेवी, मनीष पटेल तथा बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाओं ने अंबे माता का दर्शन किया।नवरात्रि के अवसर पर यहां पूजा-अर्चना, भजन, देवी गीत और सामूहिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त