बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल
बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल
वसई : भारतीय जनता पार्टी के विकासोन्मुखी कार्यों एवं नेतृत्व में आस्था रखते हुए, वसई विधानसभा क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न दलों के पदाधिकारियों ने आज, मंगलवार, 26 अगस्त 2025 को भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय, मुंबई में भव्य पक्ष प्रवेश किया। भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के यशस्वी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र दादा चव्हाण एवं वसई विधानसभा की संघर्षशील विधायक श्रीमती स्नेहा दुबे पंडित, बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक सरदार छोटू आनंद, समाजसेवी राजू इसाई, विशेष कार्याधिकारी सरदार रविन्द्र सिंह आनंद, युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव करणदीप सिंह अरोड़ा, साथ ही प्रतिष्ठित व्यवसायी, पूर्व अधिकारी और समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्ति आज सार्वजनिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में पक्ष प्रवेश किए। इस पक्ष प्रवेश समारोह में व्यवसायी सरदार चरणजीत सिंह सभरवाल, होटल व्यवसायी सरदार गुरजिंदर सिंह चावला, पूर्व वायुसेना अधिकारी सरदार सुकदेव सिंह, सरदार भूपिंदर सिंह, पंजाबी संस्कृति समाज के संस्थापक सरदार मंजीत लांबा, पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सरदार दिलबाग सिंह, सरदार गुरजीत सिंह छाबड़ा, सरदार जसमीत सिंह छाबड़ा, सरदार भूपिंदर सिंह हंसपाल के साथ ही केरल समाज के सुरेंद्र नायर भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र दादा चव्हाण और विधायक श्रीमती स्नेहा दुबे पंडित ने सभी नए कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत किया और उनसे पार्टी के राष्ट्रीय और सामाजिक कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में नवनाथ बान, भाजपा वसई विरार शहर जिला महामंत्री बिजेंद्र कुमार, श्रीमती अपर्णा पाटिल, पूर्व नगरसेवक दिनेश भानुशाली, संतोष घाग, मिकी आनंद और बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment