Posts

Showing posts from December, 2024

मानस महाकुंभ का नालासोपारा में दिव्य आयोजन...

Image
  मानस महाकुंभ का नालासोपारा में दिव्य आयोजन... नालासोपारा : आओ गायें रामकथा घर घर में. इस आध्यात्मिक आंदोलन के प्रणेता,मानस के सिद्ध साधक और कथा व्यवहार घाट के ओजस्वी प्रवक्ता क्रांतिकारी संत पूज्यश्री प्रेमभूषण जी महाराज के पावन व्यासत्व में  हम रामजी के रामजी हमारे हैं सेवा ट्रस्ट, मुम्बई शाखा द्वारा नौ दिवसीय मानस महाकुंभ का दिव्य आयोजन होने जा रहा है।इस मानस महाकुंभ के संयोजक बिजेंद्र रामचंद्र सिंह और मुख्य मुख्य यजमान श्रीमती मीरा बिजेंद्र सिंह हैं।हम रामजी के रामजी हमारे हैं ट्रस्ट के मुम्बई प्रधान गणेश अग्रवाल ने बताया कि यह नौ दिवसीय मानस महाकुंभ 31 दिसंबर से 8 जनवरी 2025 तक नित्य सांय 4 से 7 बजे तक चलेगा जो हम सभी भक्तों के लिए पुण्यवर्धन का उत्तम सुयोग  होगा। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और इस मानस महाकुंभ के संयोजक बिजेंद्र सिंह ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेश एस. सिंह, सचिव अविनाश मिश्रा सहसचिव दिनेशप्रताप सिंह,प्रचार मंत्री लालशेखर सिंह के साथ  प्रभात सिंह (बब्लू),राजेश पाण्डे, सतीश सिंह, अवनीश सिंह, आर. डी. सिंह,त्रिभुवन पाण्डे,सनी सिंह,प्रिंस सिंह आदि समाज सेवक भी ...

वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति जी कार्यक्षेत्र में पुनः तोड़क कार्रवाई,कई अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त...

Image
वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति जी कार्यक्षेत्र में पुनः तोड़क कार्रवाई,कई अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त... वसई : आज दिनांक 26/12/2024 को वसई विरार शहर मनपा आयुक्त अनिल कुमार पवार एवं प्र.आयुक्त रमेश मनाले व अति.आयुक्त (दक्षिण) संजय हेरवाडे एवं  उपायुक्त दीपक सावंत (अतिक्रमण) के आदेशानुसार प्रभाग समिति "जी" के अंतर्गत लगभग 31,000 स्क्वायर फीट अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। जहां ग्राम मौजे चिंचोटी सर्वे क्रमांक 32, 33 में 10 औद्योगिक गाले लगभग 15000 स्क्वायर फीट अनधिकृत निर्माण को निष्काशित किया गया अथवा ग्राम मौजे सातीवली सर्वे नं.84 में 07 अनधिकृत औद्योगिक गाले लगभग 16000 स्क्वायर फीट को ध्वस्त किया गया। उक्त तोड़क कार्रवाई में कुल 31,000 स्क्वायर फीट अवैध निर्माण को ध्वस्त करते हुए अतिक्रमण हटाया गया. इस अभियान में सहायक आयुक्त मोहन शंखे, विजय नाडगे (लिपिक) कौस्तुभ तामोरे, अरुण सिंह, विवेक घुटू (कनिष्ठ अभियंता) और महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) उपस्थित थे.

राजपुताना एकता फाउंडेशन के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया 'क्षत्रिय स्नेह मिलन समारोह'

Image
राजपुताना एकता फाउंडेशन के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया 'क्षत्रिय स्नेह मिलन समारोह' नालासोपारा :  गत रविवार,दिनांक 22 दिसंबर 2024 को राजपुताना एकता फाउंडेशन के तत्वावधान में 'क्षत्रिय स्नेह मिलन समारोह' धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों,सदस्यों,कार्यकर्ताओं के साथ समाज के गणमान्य एवं मानिंद लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध राजनेता,समाजसेवी एवं पूर्व गृहराज्य मंत्री (महाराष्ट्र) माननीय कृपाशंकर सिंह जी और अतिथि के रूप में भवन निर्माता जितेंद्र सिंह जी ने सहभाग लिया।कार्यक्रम का सूत्र संचालन विवेक सिंह ने किया। समारोह का प्रारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ जिसकी जिम्मेदारी प्रसिद्ध गायक अमर सिंह रघुवंशी ने बखूबी निभाई और अपनी टीम के साथ गीत-संगीत से सबक मन मोह लिया।मुख्य अतिथि के आगमन के पश्चात श्री राम,राणा प्रताप और शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।सबसे पहले संस्था के अध्यक्ष डॉ. ओमनारायण सिंह एवं महासचिव श्री मनोज सिंह ने आये हुए सभी ल...

सभी सरकारी विभाग 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और नागरिकों को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं प्रदान करें - जिलाधिकारी गोविंद बोडके

Image
सभी सरकारी विभाग 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और नागरिकों को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं प्रदान करें - जिलाधिकारी गोविंद बोडके  पालघर : प्रति वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। केंद्र सरकार 19 से 24 दिसंबर, 2024 तक "सुशासन सप्ताह गांव की ओर" मना रही है।  इस अवसर पर आज जिला योजना समिति सभाकक्ष में जिलाधिकारी गोविंद बोडके की उपस्थिति में सुशासन सप्ताह के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी गोविंद बोडके ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनायक नाराले, रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर सुभाष भागड़े, प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्र शिंदे, पुलिस उपाधीक्षक संगीता शिंदे, तहसीलदार (राजस्व) सचिन भालेराव, तहसीलदार (सामान्य) प्रमोद कदम जिला योजना अधिकारी प्रशांत भाम्बरे आदि मंच पर मौजूद थे। इस कार्यशाला का मार्गदर्शन करते हुए जिलाधिकारी बोडके ने कहा कि शासन स्तर पर विभिन्न नवीन योजनाएं क्रियान्वित की जाती है। चूंकि ये नवीन योजनाएं आम जनता की सेवा के लिए हैं, इसलिए इनकी जानकारी आम जनता ...

एक तरफ मनपा की लगातार तोड़क कार्रवाई तो दूसरी तरफ अवैध नव निर्माणों में दिन दुगुनी तो चार चौगुनी हो रही है वृद्धि

Image
एक तरफ मनपा की लगातार तोड़क कार्रवाई तो दूसरी तरफ अवैध नव निर्माणों में दिन दुगुनी तो चार चौगुनी हो रही है वृद्धि   क्या वसई विरार शहर मनपा का छूटेगा भ्रष्टाचार से दामन..??   विरार (लालप्रताप सिंह) : वसई विरार शहर मनपा जहां अनधिकृत निर्माण पर सख्ती से कार्रवाई करने में जुटी है। वहीं मनपा के ही कुछ भ्रष्ट अधिकारियों से सांठ गांठ कर क्षेत्र के कुछ अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। कहीं हरे पर्दे की आड़ में तो कहीं पतरे की आड़ में। मुख्यतः वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र इस समय अवैध नव निर्माण में अव्वल पर है। वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र फूलपाड़ा, सहकार नगर, कोपरी, भाटपाड़ा, बरफपाड़ा, गोकुलवाडी व कुम्भार पाड़ा, कांडल पाड़ा क्षेत्र में बिंदास भ्रष्टाचार के बलबूते अवैध नव निर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनपा द्वारा अवैध निर्माणों को निष्काशित करने हेतु गठित सीयूसी टीम प्रति दिन उक्त क्षेत्र में जेसीबी लेकर भ्रमण करती है किंतु उन्हें क्षेत्र में हो रहे अवैध नव निर्माण दिखा...

कामन - बपाने सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कोल्ही-चिंचोटी पर लगने वाले जाम से मिलेगी राहत

Image
कामन - बपाने सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कोल्ही-चिंचोटी पर लगने वाले जाम से मिलेगी राहत  वसई : कई वर्षों से रुके कामन बापाने मार्ग के काम के साथ ही कामन नदी पर पुल का अधूरा काम भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। कई सालों से रुका हुआ कामन बापाने रोड का काम अब शुरू होने वाला है.भाजपा के केदारनाथ म्हात्रे इस महत्वपूर्ण सड़क को बनाने के लिए कई वर्षों से लोक निर्माण विभाग से गुहार लगा रहे थे। लेकिन लोक निर्माण विभाग के कुप्रबंधन के चलते सड़क के लिए जमीन खरीद ली गयी और सड़क के लिए राशि स्वीकृत होने के बावजूद भी सड़क का काम शुरू नहीं किया गया. जब वसई तालुका में विकास योजना बनाने का काम आया, तो सिडको को अपनी विकास योजना में लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में रखी गई सड़क का नक्शा दिखाना पड़ा। चूंकि इस सड़क को सिडको द्वारा जारी पहली विकास योजना में नहीं दिखाया गया था, उस समय हमारी आपत्ति के बाद इस सड़क को दिखाया गया था। म्हात्रे ने जानकारी दी कि वह चले गये और उसके बाद वसई विरार शहर नगर निगम अस्तित्व में आया और इस सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी नगर निगम के पास आ गई। लेकिन इस सड़क के न...

वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति जी कार्यक्षेत्र में चला मनपा का बुलडोजर,85 हजार वर्ग फुट अनधिकृत निर्माण को किया गया ध्वस्त

Image
वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति जी कार्यक्षेत्र में चला मनपा का बुलडोजर,85 हजार वर्ग फुट अनधिकृत निर्माण को किया गया ध्वस्त  वसई : गुरुवार दिनांक 19/12/2024 को आयुक्त अनिल कुमार पवार, अति.आयुक्त (उत्तर) रमेश मनाले एवं अति. आयुक्त (दक्षिण) संजय हेरवाडे, उपायुक्त - दीपक सावंत (अतिक्रमण) के आदेश पर प्रभाग समिति जी अंतर्गत 1) ग्राम मौजे ससुनवघर सर्वे नं.१७५ में लगभग 25, हजार चौ.फुट.अनधिकृत औद्योगिक गालों को निष्कासित किया गया। 2) ग्राम मौजे कामन आयशा कंपाउंड सर्वे नंबर 176, में 07 गाले लगभग 60 हजार वर्ग फीट अनधिकृत औद्योगिक गालों को निष्कासित किया गया। उक्त अभियान में कुल 85 हजार वर्ग फुट अनधिकृत पत्रा शेड व बांधकाम निष्काशित करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। उक्त अभियान में प्रभाग समिति "जी" के सह आयुक्त मोहन शंखे, विजय नडगे (वरिष्ठ लिपिक), कौस्तुभ तामोरे, अरुण सिंह, विवेक घुघुकड़े, जितेश पाटिल (सी.इंजीनियर), लेबर स्टाफ और महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) उपस्थित थे।

वीवीएमसी की तोडू कार्रवाई दिखावटी, लाखों स्क्वायर फीट अवैध निर्माणों को किया जा रहा नजर अंदाज

Image
वीवीएमसी की तोडू कार्रवाई दिखावटी, लाखों स्क्वायर फीट अवैध निर्माणों को किया जा रहा नजर अंदाज  वसई ( लालप्रताप सिंह ) : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति जी कार्यक्षेत्र में दिनांक 12/12/2024 को मनपा आयुक्त एवं अति.आयुक्त (दक्षिण) संजय हेरवाडे व उपायुक्त अजीत मुठे (अतिक्रमण विभाग) के आदेशानुसार ग्राम मौजे बापाने सर्वे क्रमांक 42, 43/ 03 में लगभग 15000 वर्गफुट अनधिकृत औद्योगिक गालों पर तोडू कार्रवाई की गई। वहीं ग्राम मौजे बापाने स्थित शिव साईं होटल के पास 02 अनधिकृत औद्योगिक गाले लगभग 2000 वर्गफीट को भी ध्वस्त किया गया। तत्पश्चात चिंचोटी सर्वे नंबर 33 कुरैशी कंपाउंड के पास चिंचोटी नदी में किए गए मिट्टी भराव और पत्थर के प्लिंथ को भी हटाया गया। इस पूरे अभियान में कुल 17,000 वर्ग फुट.अनधिकृत निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया। जिसमें प्रभाग समिति जी की सह आयुक्ता नीता कोरे, अभियंता कौस्तुभ तामोरे, विवेक घुटू, जितेश पाटिल (सी. इंजीनियर) श्रमिक कर्मचारी और महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) भी उपस्थित थे। बता दें कि वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति जी कार्यक्षेत्र में  लाखों स्क्वायर फीट में...

वसई विरार शहर मनपा के प्रभारी आयुक्त रमेश मनाले को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की साजिश, अज्ञात पर मामला दर्ज

Image
वसई विरार शहर मनपा के प्रभारी आयुक्त रमेश मनाले को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की साजिश, अज्ञात पर मामला दर्ज  विरार : वसई विरार शहर मनपा के प्रभारी आयुक्त रमेश मनाले को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का मामला प्रकाश में आया है और उनकी पत्नी के संबंध में भी आपत्तिजनक संदेश भेजे गए हैं। इस संबंध में बोलिंज पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.रमेश मनाले वसई विरार शहर मनपा के अति.आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं फिलहाल मौजूदा समय में आयुक्त अनिल कुमार पवार के छुट्टी पर जाने के चलते प्रभारी आयुक्त के पदभार पर कार्यरत हैं। अभी हाल ही में मनाले द्वारा वसई विरार शहर में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया था। जिससे झुब्ध होकर भूमाफिया / अवैध निर्माणकर्ता द्वारा मनाले को धमकी भी दी गई थी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाल ही में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मनाले की तस्वीर से छेड़छाड़ कर वह तस्वीर एक अश्लील वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई.।एक महिला का फर्जी फेसबुक आइडी भी विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों पर प्रसारित किया गया.जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने मनाले को एक अश्लील संदेश भेजक...

नगरपालिका के कार्यक्रम में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए - स्नेहा दुबे

Image
नगरपालिका के कार्यक्रम में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए - स्नेहा दुबे  वसई : वसई विधायक हितेंद्र ठाकुर को हराकर स्नेहा दुबे पंडित अब बविआ के वर्चस्व पर प्रहार करने में लगी हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि नगरपालिका के कार्यक्रम में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए. इसे बहुजन विकास आघाड़ी के लिए पहला झटका माना जा रहा है. वह माणिकपुर में स्कूल आर्ट स्पोर्ट्स फेस्टिवल के उद्घाटन अवसर पर बोल रही थीं। वसई विरार में पिछले 35 साल से बहुजन विकास आघाड़ी का दबदबा था. बविआ के पास तीन विधायकों और नगर निगम में एक छत्र सत्ता थी। इसलिए नगर निगम के हर कार्यक्रम में बहुजन विकास आघाड़ी के जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का दबदबा रहता था.  विभिन्न उद्घाटन और अन्य कार्यक्रम बविआ कार्यकर्ताओं के बिना नहीं होते थे। हालांकि कार्यक्रम नगर पालिका का था, लेकिन इसमें अन्य राजनीतिक दलों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई। हाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा की स्नेहा दुबे पंडित निर्वाचित हुई हैं, जिससे बहुजन विकास अघाड़ी को झटका लगा है। इस जीत से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और व...

महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री का संस्पेंस हुआ खत्म, देवेंद्र फडणवीस ही होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री

Image
महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री का संस्पेंस हुआ खत्म, देवेंद्र फडणवीस ही होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री मुंबई : महाराष्ट्र में आखिरकार नए मुख्यमंत्री का फैसला हो गया और इसके लिए देवेंद्र फडणवीस को ही चुना गया। पार्टी और गठबंधन से मिले इस समर्थन का देवेंद्र फडणवीस ने आभार व्यक्त किया।महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेतृत्व करने के लिए चुने गए देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा चुनाव को “ऐतिहासिक” करार दिया। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक हैं तो सेफ हैं” के नारे को दोहराया और कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है”। देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय से मिले शपथ ग्रहण समारोह के आधिकारिक निमंत्रण पत्र में कहा गया है कि वह 5 दिसंबर को शाम 5:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुंबई के आजाद मैदान में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए फडणवीस ने बैठक में मौजूद सभी नेताओं और विधायकों के प्रति महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से उन्हें चुनने के लिए आभार व्यक्त किया। उ...

मनपा के जिम्मेदार अधिकारियों का गैर जिम्मेदाराना जवाब..., अवैध नव निर्माणों को बचाने का हर संभव प्रयास

Image
मनपा के जिम्मेदार अधिकारियों का गैर जिम्मेदाराना जवाब..., अवैध नव निर्माणों को बचाने का हर संभव प्रयास वसई  ( लालप्रताप सिंह ) : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति जी के जिम्मेदार अधिकारियों का अजब गजब कार्यभार...इनके ही प्रभागीय क्षेत्र में तमाम अवैध नव निर्माणों का तांता लगा हुआ है अथवा सोशल मीडिया पर प्रसारित भी हो रहे हैं, किंतु वह सभी अवैध नवनिर्माण इनके जहन में नहीं है। शिकायती जवाब में इनके द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है। किसी शिकायत पत्र के जवाब में प्रत्यक्ष मुआयना कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जा रहा है तो किसी शिकायती जवाब में यह कहा जा रहा है कि हमारे द्वारा समय समय पर उक्त स्थल पर कार्रवाई की जाती है जबकि ऐसा कुछ कुछ भी नहीं है। हां, हो सकता है कि इनके द्वारा जमीनी स्तर पर कार्रवाई न करते हुए भ्रष्टाचार के बलबूते कागजी कार्रवाई की जाती हो..?? और लगभग होता भी यही है..!! फिलहाल वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति जी कार्यक्षेत्र चिंचोटी स्थित सर्वे नं.३९ में अवैध नव निर्माण प्रगति पर है किंतु इन्हे पता नहीं है। वहीं दूसरी ओर सर्वे नं.५५ / ५६, रुस्तंभ कंपाउंड में हाल म...

सह आयुक्त विक्टर डिसूजा की कार्यप्रणाली संदेहास्पद..?? अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने के बजाय दे रहे हैं संरक्षण....

Image
सह आयुक्त विक्टर डिसूजा की कार्यप्रणाली संदेहास्पद..?? अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने के बजाय दे रहे हैं संरक्षण.... विरार पूर्व चंदनसार क्षेत्र में चल रही है अवैध नव निर्माणों की सुनामी..,मनपा अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय भ्रष्टाचार की मलाई लीलने में मशगूल.... विरार ( लालप्रताप सिंह ) : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र चंदनसार अंतर्गत कुंभार पाड़ा, भाटपाड़ा, बरफ़ पाड़ा, गड़गा पाड़ा, गोकुलवाडी, पेल्हार स्थित अवधूत आश्रम के पीछे व ३२ एकड़ जैसे अनेकों क्षेत्र में भ्रष्टाचार के बलबूते बड़े पैमाने पर अवैध नवनिर्माणों की सुनामी चल रही है,जहां देखो वहां पर्यावरण को क्षति पहुंचाते हुए अवैध नव निर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके निष्कासन हेतु तमाम शिकायतें भी मनपा के जिम्मेदार अधिकारियों को की जा रही है। बावजूद मनपा के जिम्मेदार अधिकारी अवैध निर्माणों पर निष्कासन कार्रवाई करने में विफल साबित हो रहे हैं। सूत्रों की माने तो उक्त सभी अवैध नव निर्माणों को सह आयुक्त विक्टर डिसूजा द्वारा हरी झंडी दी गई है...?? जिसके एवज में अवैध निर्माणकर्ताओं से लाखों रुपयों की वसूली की गई है। बत...

विरार पूर्व चंदनसार क्षेत्र में चल रही है अवैध नव निर्माणों की सुनामी.., मनपा के जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय नजराना बटोरने में मग्न....

Image
विरार पूर्व चंदनसार क्षेत्र में चल रही है अवैध नव निर्माणों की सुनामी.., मनपा के जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय नजराना बटोरने में मग्न.... विरार : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र कुम्भार पाड़ा में भ्रष्टाचार के बलबूते अवैध नव निर्माणों की चल रही है सुनामी...., जहां देखो वहां अवैध नव निर्माण प्रगति पर है...बताया जा रहा है कि उक्त सभी अवैध नव निर्माणों को लाखों रुपयों की वसूली कर स्वयं ही विक्टर डिसूजा द्वारा हरी झंडी दी गई है...?? एक तरफ जहां कोर्ट के आदेश से जागी मनपा ४१ अवैध बिल्डिंगों को ध्वस्त करने के लिए कमर कसी हैं तो वहीं दूसरी ओर मनपा के जिम्मेदार पद पर बैठकर विक्टर डिसूजा अवैध नव निर्माणों को हरी झंडी दे रहे हैं....?? ये कितना उचित है...?? देखना होगा कि क्या वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र कुम्भार पाड़ा में धड़ल्ले से चल रहे २० से २५ अवैध नव निर्माणों को ध्वस्त किया जाता है..??या फिर नजराने के दम पर तथास्तु का वरदान..?? क्षेत्रीय अवैध निर्माणकर्ता देवराम पाटिल, मुकेश सिंह , सुभाष सिंह व इतर लोगों की माने तो किसी मनपा अधिकारी की हिम्मत नह...

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है सिर्फ पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा इसकी पुष्टि किए जाने का है इंतजार - रावसाहेब दानवे

Image
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है सिर्फ पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा इसकी पुष्टि किए जाने का है इंतजार - रावसाहेब दानवे मुंबई : भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने कहा कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा इसकी पुष्टि किए जाने का इंतजार है।पूर्व केंद्रीय मंत्री दानवे ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को कहा था कि पांच दिसंबर की शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र की नयी महायुति सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की गई है कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा लेकिन भाजपा सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है। फडणवीस दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली निवर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। शिंदे शुक्रवार को सातारा जिले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए थे। इस बीच अटकलें ...

राजमार्ग 48 और 160 से संबंधित कार्यों में हो रही देरी के मद्देनजर सांसद हेमंत सावरा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

Image
राजमार्ग 48 और 160 से संबंधित कार्यों में हो रही देरी के मद्देनजर सांसद हेमंत सावरा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र  पालघर : पालघर से भाजपा के सांसद हेमंत सावरा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 और 160 से संबंधित कार्यों में देरी की बात कही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को लिखे पत्र में सावरा ने कहा कि ठाणे-वर्सोवा पुल से पालघर में तलासरी तक एनएच 48 खंड पर मरम्मत कार्य में देरी हो रही है और अभी तक केवल 50 प्रतिशत ही काम पूरा हुआ है। सांसद ने पत्र में कहा कि इससे यातायात का भारी दबाव है, जिससे लेन उल्लंघन की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि एनएच 16ए के पालघर-जव्हार-त्र्यंबकेश्वर-घोटी खंड को 2016 में राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने के बावजूद, अनुबंध अवधि के दौरान न्यूनतम रखरखाव के कारण यह खराब स्थिति में है। सावरा ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 160 के विस्तार और सुदृढ़ीकरण का काम अब भी मंजूरी का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात और मुंबई के बीच संपर्क सुधारने के लिए झाई-बोर्डी-रेवस-रेड्डी खंड को राष्ट्रीय राजमार्ग ...