मुंबई में चार बांग्लादेशी नागरिकों को किया गया गिरफ्तार

मुंबई में चार बांग्लादेशी नागरिकों को किया गया गिरफ्तार 

मुंबई : महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध तरीके से मुंबई में ठहरे हुए थे। यह भी कहा जा रहा है कि इन आरोपियों ने फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर 2024 के लोकसभा में मतदान भी किया था। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये कई सालों पहले गैरकानूनी रुप से देश में दाखिल हुए थे। उन्होंने कहा कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर ‘एटीएस’ की जुहू इकाई ने हाल ही में रियाज हुसैन शेख (33), सुल्तान सिद्दीक शेख (54), इब्राहिम शफीउल्ला शेख (44) और फारुक उस्मानगनी शेख (39) को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के रहने वाले चारों आरोपी शहर के अलग-अलग हिस्से में रहते हैं। अधिकारी ने कहा कि जांच में पाया गया कि आरोपियों ने भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए गुजरात के सूरत के निवासी होने का फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के अलावा, यह भी पता चला है कि पांच और लोगों ने इसी तरह पासपोर्ट हासिल किए थे और उनमें से एक काम के लिए सऊदी अरब गया था। जांच में यह भी पता चला है कि कुछ लोगों ने इसी फर्जी पासपोर्ट की मदद से हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में मतदान भी किया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या वे आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में शामिल थे। बता दें कि बीते सात जून को ठाणे में पुलिस ने 9 बांग्लादेशी महिलाओं को फर्जी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया था। इन महिलाओं की मदद करने के आरोप में एक अन्य महिला को भी हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर मिरा रोड के शांति नगर और गीता नगर इलाकों से इन्हें पकड़ा था।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...